Advertisement

कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में लगाए हिडन कैमरा, 300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड! पुलिस जांच में जुटी

Hidden Camera in Girls Hostel: पुलिस ने फाइनल ईयर इंजीनियर छात्र को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान गुप्त रखी गई है.

Latest News
कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में लगाए हिडन कैमरा, 300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड! पुलिस जांच में जुटी

Andhra Pradesh college Hidden camera

Add DNA as a Preferred Source

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित सेशाद्रि राव गुडलावलेरू इंजीनियरिंग कॉलेज के एक गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कथित तौर पर कैमरा मिलने से हंगामा मच गया. इस घटना के बाद छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगाधर राव ने गुडलावलेरू कॉलेज में हिडन कैमरा होने की पुष्टि से फिलहाल इनकार किया है, लेकिन उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कोई कैमरा छिपा था या नहीं यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा.

300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप
यह घटना तब हुई जब इंजीनियरिंग कॉलेज की महिला छात्रों ने वॉशरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरे मिलने की खबर आई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कैमरे से ली गई वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर की गई. बताया जा रहा है कि 300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड किए गए. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

इस बीच पुलिस ने फाइनल ईयर इंजीनियर छात्र को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान गुप्त रखी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि जांच करने के लिए एक टीम कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में जाकर लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि कैमरे से जुड़ी कोई फुटेज हो तो पुलिस अपने कब्जे में ले सके.

वहीं, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जांच के आदेश दिए हैं, इसके बाद कृष्णा जिले के कलेक्टर डीके बालाजी और पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव ने मौके पर पहुंचकर मामले का निरीक्षण किया. इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन ने मामले की जांच में जुट गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement