Advertisement

कुरनूल बस हादसे से पहले का CCTV वीडियो आया सामने, नशे में धुत बाइक चलाता दिखा आरोपी

Kurnool bus accident: सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिव शंकर उस वक्त नशे में धुत था. यह वही बाइक सवार था, जिसकी बेंगलुरु जा रही प्राइवेट बस में टक्कर के बाद आग लगी.

Latest News
कुरनूल बस हादसे से पहले का CCTV वीडियो आया सामने, नशे में धुत बाइक चलाता दिखा आरोपी

Kurnool bus accident

Add DNA as a Preferred Source

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए बस हादसे से पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें आरोपी शिवा शंकर लापरवाही से बाइक चलाता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था, जिसकी वजह से वह बाइक कंट्रोल नहीं कर पा रहा था. कुरनूल बस आग त्रासदी में 20 लोगों की मौत हो गई थी.

24 अक्टूबर की रात करीब 2:23 बजे आरोपी शिवा शंकर अपने दोस्त के साथ पेट्रोल पंप पर आता है, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आरोपी पेट्रोल पंप के फ्यूल डिस्पेंसर अपनी बाइक पार्क करता है और फिर रोड की तरफ अपने दोस्त के साथ चला जाता है. इसके बाद फिर अकेला आता है और स्टैंड पर खड़ी बाइक को पीछे से पकड़कर घुमा देता है. इसके बाद स्टार्ट करके बाइक को लड़खड़ाते हुए ले जाता है.

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिव शंकर उस वक्त नशे में धुत था. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वही बाइक सवार था, जिसकी बेंगलुरु जा रही प्राइवेट बस में टक्कर के बाद आग लगी.

19 लोगों की गई थी जान
टक्कर के वक्त बाइक का फ्यूल कैप खुला था. जिसकी वजह से उसमें तुरंत आग लग गई. आग की चपेट में बस का अगला हिस्सा आ गया. थोड़ी देर में आग ने पूरी बस को अपने लपेटे में ले लिया. बस में 44 यात्री सवार थे. जिनमें 19 की जलकर मौत हो गई. जबकि बाकी यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, बाइक सवार भी हादसे में मारा गया.

यह हादसा शुक्रवार (24 अक्टूबर) को कुरनूल जिले के चिन्नाटेकरु गांव के पास हुआ था. बस कावेरी ट्रैवल्स कंपनी की थी, जो दमण एवं दीव में पंजीकृत थी.

पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (A) (मानक जीवन को खतरे में डालना), 106(1) (लापरवाही से वाहन चालन चलाना) समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement