Advertisement

Instagram इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की हत्या के बाद गिरफ्तार हुआ पति, क्या है अफेयर की कहानी

Anamika Bishnor Murder: राजस्थान के फलौदी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनामिका हत्याकांड में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. अनामिका के पति महिराम ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.

Latest News
Instagram इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की हत्या के बाद गिरफ्तार हुआ पति, क्या है अफेयर की कहानी

Instagram इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई 

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान के फलौदी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई हत्याकांड में बड़ी बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि अनामिका की हत्या उसके पति महिराम ने ही की थी. पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया. वारदात के 30 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जान गंवाने वाली अनामिका सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थीं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर थे. 

जांच में पता चला है कि अनामिका के रील बनाने और सोशल मीडिया पर बिजी होने की वजह से महिराम को उनके चरित्र पर शक होने लगा था. जिसके बाद महिराम ने अनामिका को कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन इसके बावजूद जब वह नहीं मानीं तो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

अब पुलिस महिराम को अदालत में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी. पुलिस ने बताया कि अनामिका के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर थे. वहीं, उनकी मौत के बाद तेजी से फॉलोअर बढ़ रहे हैं. पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पति ने कहा है कि अनामिका का अफेयर किसी और के साथ था. महिराम गांव में ही मेडिकल की दुकान चलाता है. अनामिका और महिराम का एक बेटा 12 साल का और दूसरा 10 साल का है.


ये भी पढ़ें-कोस्ट गार्ड में महिलाओं की नौकरी का सवाल, SC ने सरकार को क्यों लगाई फटकार


 

पति को चरित्र पर था शक
पति महिराम ने पुलिस के साथ हुई पूछताछ में आरोप लगाए कि अनामिका के इंस्टाग्राम पर रील बनाते बनाते ही किसी आदमी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे. महिराम के मुताबिक, जब शक यकीन में बदला तब उसने इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अनामिका फलौदी में 'नारी कलेक्शन' के नाम से एक दुकान चलाती थी. यहीं पर वह रील बनाती थी और सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी. महिराम ने इसी दुकान के अंदर उसकी हत्या को अंजाम दिया है. 

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात से पहले दुकान में दोनों की खूब बहस भी हुई. इसी के बाद महिराम ने उन्हें गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपी पति शव को दुकान में छोड़कर ही मौके से फरार हो गया लेकिन 30 घंटे बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया है.

अनामिका कब बनी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
अनामिका और उनके पति की शादी 13 साल पहले हुई थी. इसके बाद एक लंबे समय तक पति-पत्नी साथ भी रहे लेकिन 3 साल पहले अनामिका सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गईं. यह बात महिराम को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उसने इस बात पर आपत्ति जताई. यहीं से विवाद बढ़ गया और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. इसके बाद अनामिका अपने मायके आ गई. अनामिका ने अपना बिजनेस शुरू कर दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement