Advertisement

दिल्ली में बाल-बाल बची मासूम की जान, मेनहोल बना मौत का जाल

दिल्ली के नजफगढ़ के पपरावट रोड पर एक मासूम बच्ची खुले मेनहोल में गिर गई. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना ने एक बार फिर नगर प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर कर दिया है.

Latest News
दिल्ली में बाल-बाल बची मासूम की जान, मेनहोल बना मौत का जाल

Delhi open manhole incident

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पपरावट रोड पर एक मासूम बच्ची खेलते-खेलते खुले मेनहोल में जा गिरी, जिससे उसकी जान पर बन आई. यह हादसा एक बड़ा त्रासदी बन सकता था, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता ने बच्ची की जान बचा ली. 

रेस्क्यू में दिखी इंसानियत, प्रशासन रहा नदारद 

घटना के समय वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने रस्सी और अन्य संसाधनों की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत यह रही कि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मानसिक रूप से वह डर और सदमे में है. 

प्रशासन की तरफ से ना तो कोई चेतावनी संकेत था, और ना ही मेनहोल को किसी ढक्कन या बैरिकेड से ढका गया था. यह घोर लापरवाही न केवल एक मासूम की जान पर भारी पड़ी, बल्कि पूरे मोहल्ले में डर का माहौल भी बना दिया. 

हादसे के पीछे छुपी एक बड़ी समस्या 

यह कोई पहली घटना नहीं है. दिल्ली और देश के अन्य शहरों में खुले मेनहोल और अधूरी सड़कें आम होती जा रही हैं. जब भी मानसून आता है या निर्माण कार्य चलता है, इस तरह की लापरवाहियों की वजह से मौतें और हादसे बढ़ते हैं. हर बार प्रशासन कुछ दिनों के लिए सक्रिय होता है और फिर सब भूल जाता है. 

जिम्मेदारों पर कार्रवाई 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों को मेनहोल की सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए शिकायत की है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. अब लोग मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और पूरे इलाके के मेनहोल को तत्काल सुरक्षित किया जाए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement