Advertisement

पुणे में बीच मीटिंग से उठा इंजीनियनर, कहा- तबीयत ठीक नहीं, फिर ऑफिस में ही कर लिया सुसाइड

पुणे के हिंजेवाड़ी में एटलस कॉप्को में काम करने वाले एक इंजीनियर ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया, जानें क्या है पूरा मामला...

Latest News
पुणे में बीच मीटिंग से उठा इंजीनियनर, कहा- तबीयत ठीक नहीं, फिर ऑफिस में ही कर लिया सुसाइड
Add DNA as a Preferred Source

पुणे के हिंजेवाड़ी में एटलस कॉप्को में काम करने वाले एक 23 साल के इंजीनियर ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक की पहचान नासिक निवासी पीयूष अशोक कवाडे के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि कवाडे ने कंपनी परिसर में आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था.

सीने में दर्द होने की बात मीटिंग से निकल गए थे बाहर

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक पीयूष कवाडे पिछले एक साल से हिंजेवाड़ी में एक कॉरपोरेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. सोमवार सुबह वह काम पर गए थे, लेकिन करीब 10:10 बजे सीने में दर्द होने की बात कहकर ऑफिस मीटिंग से बाहर निकल गए. इसके बाद उन्होंने कंपनी परिसर में ही कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद हिंजेवाड़ी थाने की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी पंधारे ने बताया, 'मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जीवन में असफल रहा.' आगे की जाँच जारी है. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. इस बीच प्रक्रिया के अनुसार हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है.

घटना पर एटलस कोप्को ग्रुप का बयान

एटलस कोप्को ग्रुप की मीडिया रिलेशन मैनेजर क्रिस्टीना हेगरस्ट्रैंड ने डेली न्यूजपेपर द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'हमें अपने सहकर्मी के निधन का गहरा दुख है और इस समय हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं. एक ग्रुप के रूप में हम मृतक के परिवार और सहकर्मियों को अपना समर्थन देते हैं. हमारे कर्मचारियों की भलाई और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम इस घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement