भारत
Amul Milk Price Hike: अमूल का दूध पीने वाले ग्राहकों को अब एक लीटर की थैली 2 रुपये महंगी और 500 मिलीलीटर में 1 रुपये महंगी मिलेगी. जानिए नए रेट क्या होंगे.
आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर एक और बड़ा झटका लगा है. मदर डेयरी के बाद अब अमूल (Amul Milk Price Hike) ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. Amul ने 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. दूध के नए रेट 1 मई से लागू हो जाएंगे. कंपनी ने कहा कि जून 2024 के बाद से दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी. इससे पहले मंगलवार को मदर डेयरी ने प्रति लीटर दूध पर 2 रुपये की बढ़ोतरी कर थी.
अमूल भैंस का दूध, स्टैंडर्ड दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल और कई वैरायटी में दूध बेचता है. अमूल के नए रेट के मुताबिक, अमूल बफैलो (भैंस का दूध) 500 मि.ली. दूध अब 37 रुपये में मिलेगा. अभी तक 36 रुपये में बेचा जा रहा था. अगर 1 लीटर पैक में खरीदेंगे तो 71 की जगह पर 73 रुपये मिलेगा. अमूल के मुताबिक, यह बढ़ोतरी अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में 3-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाती है.
Amul Milk New Rates: जानें अमूल दूध के नए रेट
मदर डेयरी ने भी ऐसे ही बढ़ाए दाम
इससे पहले मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम ऐसे ही बढ़ाए थे.दिल्ली-NCR में Mother Dairy का एक लीटर दूध जो 54 रुपये मिल रहा था वो अब 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है. टोंड मिल्क का पाउच भी 56 रुपये के बजाय 57 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. इसी तरह फुल क्रीम दूध की कीमत भी 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 69 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से