Advertisement

अमृतसर की जेल में चल रहा था नार्को हवाला रैकेट, पुलिस ने जब्त की 4.5 किलो हेरोइन, लाखों रुपयों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को नार्को हवाला कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.5 किलो हेरोइन और 8.7 लाख रुपयों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Latest News
अमृतसर की जेल में चल रहा था नार्को हवाला रैकेट, पुलिस ने जब्त की 4.5 किलो हेरोइन, लाखों रुपयों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

पंजाब पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए मंगलवार को एक संगठित नार्को हवाला कार्टेल को बेनकाब कर दिया. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई में जेल में बंद आरोपी अर्शदीप के नेतृत्व वाले इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 4.526 किलो हेरोइन और 8.7 लाख रुपए जब्त किए हैं. पंजाब पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड कर बड़ी सफलता हासिल की है. 

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गोइंदवाल जेल में बंद अर्शदीप अपने साथियों जसप्रीत और करण के साथ मिलकर ड्रग तस्करी और हवाला लेनदेन का काम कर रहा था. करण के साथ गुरमीत और राजिंदरपाल इस नेटवर्क में सामिल थे, जो क्रॉस-बॉर्डर कंसाइनमेंट्स को पंजाब के विभिन्न जिलों में फैलाने की जिम्मेदारी संभालते थे. पुलिस ने पूरी जांड पड़ताल के बाद अर्शदीप के जेल से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें-राजा रघुवंशी हत्याकांड गुत्थी का खुलासा! चारों आरोपियों ने कुबूला जुर्म, सोनम खड़ी-खड़ी देखती रही पति का मर्डर

पुलिस जांच में पता चला कि ड्रग का पैसा दुबई, यूएई और फिर पाकिस्तान भेजा जा रहा था. एक  चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पिछले साल दुबई में एक साल रहा था. वहां से उसने पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क बढ़ाया. मामले में पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर लिखा, 'अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अर्शदीप के नेतृत्व में एक सुव्यवस्थित नार्को-हवाला गिरोह का भंडाफोड़ किया है. अर्शदीप वर्तमान में गोइंदवाल जेल में बंद है.' 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement