Advertisement

Amritpal Singh Row: पटियाला में मजे से घूम रहा अमृतपाल, फोन पर बातचीत करते आया नजर, VIDEO वायरल

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अमृतपाल मजे से घूम रहा है.

Amritpal Singh Row: पटियाला में मजे से घूम रहा अमृतपाल, फोन पर बातचीत करते आया नजर, VIDEO वायरल

अमृतपाल भेष बदल-बदलकर छिपने के ठिकाने ढूंढ रहा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) भेष बदलकर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में घूम रहा है. अमृतपाल सिंह की एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें वह मजे से फोन पर बातचीत करता नजर आ रहा है. यह वीडियो पटियाला का है. अमृतपाल को एक महिला के घर के पास एक एक्टिवा दी गई थी, जिसके जरिए वह आगे गया था.

अमृतपाल सिंह को तलाशने के लिए पुलिस जगह-जगह रेड डाल रही है. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पहले पुलिस से बचने के लिए हरियाणा पहुंचा था, फिर वह उत्तराखंड भाग गया. अमृतपाल को देशभर की पुलिस तलाश रही है. हरिद्वार बार्डर तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें- सजा और सांसदी छिनने पर बोले राहुल गांधी- सच बोलने के लिए सदस्यता जाए या गिरफ्तार हो जाऊं, चुप नहीं होने वाला

अमृतपाल सिंह एक साधू के ड्रेस में दिल्ली पहुंचा था. वह दिल्ली के  ISBT (Inter-State Bus Terminus) बस अड्डे पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक अमृतपाल या उसके सहयोगी पप्पलप्रीत का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

कहां-कहां छिप रहा है अमृतपाल?

अमृतपाल जगह-जगह छिपने की जगह ढूंढ रहा है. वह रोडवेज की बस से हरियाणा पहुंचा था. उसके साथ पप्पलप्रीत सिंह भी बैठा था. अमृतपाल कुरुक्षेत्र भी गया था, जहां एक महिला के घर वह छिपा था. महिला ने भी पुलिस हिरासत में कई खुलासे किए हैं. पुलिस उसे भी तलाश रही है. 

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, पढ़ें राजनीतिक गलियारों में अब कौन क्या कह रहा

अमृतपाल सिंह के समर्थक होंगे रिहा

पुलिस ने उन व्यक्तियों को रिहा करने का फैसला किया है जिनकी पूरे घटनाक्रम में रोल नहीं है. उन लोगों को रिहा किया जाएगा जिन्होंने केवल धार्मिक भावनाओं के आधार पर अमृतपाल सिंह का समर्थन किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement