Advertisement

Amit Shah की सुरक्षा में बड़ी चूक! इर्द-गिर्द घूमता रहा अंजान शख्स

Amit Shah Secuirty: पुलिस ने अमित शाह के नजदीक पहुंचे अनजान युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने इसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

Amit Shah की सुरक्षा में बड़ी चूक! इर्द-गिर्द घूमता रहा अंजान शख्स

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक!

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. गृह मंत्री सोमवार को मुंबई में थे, यहां एक 32 साल का युवक कई घंटों तक उनके इर्द-गिर्द घूमता रहा. यह युवक को खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बता रहा था और इसके गले में गृह मंत्रालय का पट्टे वाला कार्ड था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़णवीस के घर के बाहर भी ब्लेज़र पहनकर घूमता दिखाई दिया. फिलहाल मुंबई पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. आरोपी का नाम हेमन्त पवार बताया जा रहा है और वह महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है.

पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने शुरू की पदयात्रा, सोनिया ने बताया परिवर्तनकारी क्षण

मुंबई क्यों गए थे गृह मंत्री?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे थे. यहां उन्होंने सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल में लालबाग के राजा के दर्शन किए. उनके इस दौरे की खास वजह  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव थे. यहां उन्होंने मुंबई नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजाते हुए उद्धव ठाकरे पर बड़ा प्रहार किया. अमित शाह ने ठाकरे की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नाम पर 2019 के चुनाव में वोट मांगने के बावजूद NCP और कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने के लिए हर चीज से समझौता किया.

पढ़ें- Central Vista Avenue का उद्घाटन आज, इन मार्गों से करें परहेज, देखिए पूरी लिस्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement