Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

Lok Sabha Elections 2024: जानें Amethi संसदीय सीट में वोटरों की स्थिति

Amethi LS Polls: 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का यह गढ़ उसके हाथ से फिसल गया. बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट पर परचम लहरा दिया. उन्हें अमेठी संसदीय क्षेत्र के 468514 वोटरों का साथ मिला. स्मृति के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के राहुल गांधी, जिन्हें 413394 वोट मिले.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: जानें Amethi संसदीय सीट में वोटरों की स्थिति

अमेठी लोकसभा सीट की डिटेल जानें.

Add DNA as a Preferred Source

अमेठी लोकसभा सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण सीट है. इसकी पहचान गांधी परिवार की कर्मभूमि के रूप में रही है. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है. उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी के पास इस जिले की कमान रही. राहुल गांधी ने अमेठी लोकसभा सीट पर 2004, 2009 और 2014 में जीत हासिल की थी.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: जानें नवाबों के शहर Lucknow की संसदीय सीट को


लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का यह गढ़ उसके हाथ से फिसल गया. भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी का परचम लहरा दिया. उन्हें अमेठी संसदीय क्षेत्र के 468514 वोटरों का साथ मिला. स्मृति के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के राहुल गांधी. जिस क्षेत्र की कमान राहुल के पास 15 वर्षों से थी, उस क्षेत्र के 413394 वोटरों ने उन पर भरोसा जताया. इस तरह राहुल और स्मृति के बीच हार-जीत का अंतर 55120 वोटों का रहा.


इसे भी पढ़ें : चुनाव के लिए कितनी तैयार है Varanasi, क्या है लोकसभा क्षेत्र की खासियत?


बता दें कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में कुल 5 विधानसभाएं शामिल हैं. ये हैं - तिलोई, सैलून, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी. 2019 में यहां कुल वोटर 1743515 थे. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 818812 थी जबकि पुरुष वोटर 924563 थे. इस संसदीय क्षेत्र में दलित और मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है, नतीजतन उनके वोट निर्णायक भूमिका में रहते हैं. बताया जाता है कि यहां तकरीबन 4 लाख वोटर पासी समुदाय के हैं. इसी तरह मुस्लिम समुदाय के वोटर भी 3.5 लाख के आसपास हैं.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement