Advertisement

Amarnath Yatra 2022: दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानें इस बार कैसी है सुरक्षा

यात्रा के दौरान अक्सर लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. इस बार इससे निपटने के लिए इंदौर अस्पताल की व्यवस्था की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने DRDO के साथ मिलकर बालटाल और चंदनवाड़ी में  50 बिस्तरों वाले डेडीकेटेड अस्पतालों की व्यवस्था की है. इस अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी होंगे और 24 घंटे जनरल फिजिशियन भी मौजूद रहेंगे.

Amarnath Yatra 2022: दो साल बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानें इस बार कैसी है सुरक्षा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड-19 के चलते पिछले 2 सालों से बंद अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) आज यानी 30 जून से एक बार फिर शुरू हो गई. इस साल यह यात्रा 43 दिनों तक चलेगी. इस दौरान 7-8 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है. बता दें कि इस बार की यात्रा के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं तो वहीं, कुछ नियमों में बदलाव भी किया गया है. इन नए नियमों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि बेस कैंप से यात्रा के लिए मीडिया कवरेज की इजाजत नहीं होगी. साथ ही जीपीएस सक्षम रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग (RFID) के माध्यम से यात्रियों की पूरे ट्रैक पर निगरानी की जाएगी. 

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर सरकार (Government of Jammu and Kashmir) ने अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता पर रखा है. गौरतलब है कि यात्रा के दौरान अक्सर लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. इस बार इससे निपटने के लिए इंदौर अस्पताल की व्यवस्था की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने DRDO के साथ मिलकर बालटाल और चंदनवाड़ी में  50 बिस्तरों वाले डेडीकेटेड अस्पतालों की व्यवस्था की है. इस अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी होंगे और 24 घंटे जनरल फिजिशियन भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Gadhi ka Doodh: इस देश में 80 हजार रुपए किलो बिकता है पनीर,यह है इसकी खासियत

इसके साथ ही लगभग 100 एंबुलेंस के अलावा 70 जगहों पर यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें 6 बेस अस्पताल, चिकित्सा सहायता केंद्र, आपातकालीन सहायता केंद्र और 26 ऑक्सीजन बूथ रीड-मोड में रखे गए हैं. 

पूरे मार्ग की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ (SRPF), एसएसबी (SSB), आईटीबीपी (ITBP) और बीएसएफ (BSF) के 35 हजार से अधिक अतिरिक्त केंद्रीय बलों को शामिल किया गया है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि सेना पूरे यात्रा ट्रैक पर सीधे सुरक्षा प्रदान करेगी. इस साल यात्रा में शामिल सैनिकों की संख्या पहले की तुलना में लगभग 3-4 गुना अधिक है. 

यह भी पढ़ें- Neena Gupta से 'पैडेड-ब्रा' को लेकर सुभाष घई ने कही थी ऐसी बात, शर्म से लाल हो गई थीं एक्ट्रेस

साल 2022 की अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 13 अगस्त के दिन समाप्त होगी. 43 दिनों की यात्रा के लिए अब तक 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement