Advertisement

Allahabad University: कैंपस में किस बात पर हुआ इतना बवाल, गाड़ियां फूंकने और फायरिंग तक की आई नौबत

Allahabad University Violence: यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने अज्ञात लोगों पर कैंपस में हिंसा का आरोप लगाया है और मंगलवार को अवकाश की घोषणा कर दी है.

Allahabad University: कैंपस में किस बात पर हुआ इतना बवाल, गाड़ियां फूंकने और फायरिंग तक की आई नौबत

Allahabad University Campus में पुलिस के साथ भिड़ते छात्र.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Prayagraj News- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी कैंपस (Allahabad University Campus) में सोमवार को सिक्योरिटी के साथ कहासुनी के बाद भड़क गए. फीस बढ़ोतरी का विरोध और छात्रसंघ बहाली की मांग कर रहे छात्रों ने मा गुस्से में कैंपस के सिक्योरिटी गार्ड्स को जमकर पीटा. साथ ही कैंपस में खड़े कई वाहनों में आग लगा दी गई. इस दौरान फायरिंग की भी खबरें हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने इसकी अब तक पुष्टि नहीं की है. बवाल बढ़ता देकर प्रशासन ने कैंपस में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है. छात्र नेताओं ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के इशारे पर जानबूझकर माहौल भड़काने का आरोप लगाया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. देर रात यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने मंगलवार को कैंपस में अवकाश की घोषणा कर दी. उन्होंने अपने आदेश में अज्ञात लोगों पर यूनिवर्सिटी में ताले तोड़ने और गार्ड्स पर हमला करने का आरोप लगाया है. 

पढ़ें- 'भाजपा नहीं चाहती गरीब का बेटा अंग्रेजी सीखे', जानिए Rahul Gandhi ने ऐसा क्यों कहा

दोनों तरफ से कई लोग घायल

इससे पहले सोमवार शाम की घटना के बाद छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर पहले मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इस मारपीट में कई छात्र घायल हो गए, जिसके बाद बाकी छात्रों में रोष फैला और बवाल शुरू हुआ. Zee News की खबर के मुताबिक, छात्रों का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने छात्रों को निशाना बनाकर सीधे फायरिंग भी की. हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने कई कार और बाइक में तोड़फोड़ की है. एक बाइक में आग भी लगा दी गई है. 

सिक्योरिटी गार्ड्स का आरोप- ताले तोड़ रहे थे छात्र

सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में छुट्टी होने के चलते सभी बिल्डिगं बंद थी. इसके बावजूद छात्रों ने ताले तोड़कर छात्रसंघ कार्यालय खोलने की कोशिश की. बता दें कि कैंपस में फिलहाल छात्रसंघ नहीं है. गार्ड्स का कहना है कि उन्होंने छात्रों को रोकने की कोशिश की तो हमला कर दिया गया. इसके बाद ही आपस में मारपीट शुरू हुई. 

छात्रसंघ बहाली की मांग है असली मुद्दा

यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, पूरे विवाद के पीछे असली वजह छात्रसंघ बहाली की मांग है. दरअसल पूरे प्रदेश में फिलहाल कहीं पर भी छात्रसंघ बहाल नहीं है. वहीं, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी कैंपस हमेशा छात्रसंघ के लिए प्रसिद्ध रहा है. यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी का विरोध करने के साथ ही छात्र नेता कैंपस में छात्रसंघ बहाल करने की मांग कर रहे हैं. यूपी के ADG पुलिस प्रशांत कुमार के मुताबिक, फिलहाल हालात कंट्रोल में हैं. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement