Advertisement

दिल्ली से पकड़ने वाले थे IndiGo की उड़ान? आज की सारी डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं, पूरी डिटेल यहां

IndiGo Domestic Flights Cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से जानकारी दी गई है कि 5 दिसंबर की इंडिगो की सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. दूसरे एयरलाइंस की उड़ानें तय शिड्यूल के हिसाब से ही जारी रहेंगी.

Latest News
दिल्ली से पकड़ने वाले थे IndiGo की उड़ान? आज की सारी डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं, पूरी डिटेल यहां

Indigo

Add DNA as a Preferred Source

IndiGo Domestic Flights Cancelled: नई दिल्ली से देश के दूसरे शहरों के लिए जाने वाली IndiGo Airline की 5 दिसंबर की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से ये जानकारी दी गई है. एयरपोर्ट ने कहा है कि दूसरे एयरलाइंस के विमान अपने तय शिड्यूल के हिसाब से ऑपरेट करेंगे. 

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है, '5 दिसंबर को दिल्ली से उड़ान भरने वाली IndiGo की सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स रात 23 बजकर 59 मिनट तक रद्द कर दी गई हैं. अन्य सभी एयरलाइन्स के ऑपरेशन शिड्यूल के मुताबिक ही जारी रहेंगे.  ग्राउंड पर हमारी टीम सभी पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि इस समस्या का समाधान निकाला जा सके.'

इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने लिखा, 'जिन यात्रियों को मेडिकल सपोर्ट की आवश्यकता हो वो ग्राउंड स्टाफ या हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं. वे टर्मिनल 1, 2 और 3 में सेल्फ मेडिकेशन रूम पर जाकर मेडिकल स्टाफ से भी सहायता ले सकते हैं.'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement