Advertisement

Alka Lamba Net Worth: गुरुग्राम और दिल्ली में करोड़ों के फ्लैट... अलका लांबा के पास कितनी है संपत्ति?

Alka Lamba Net Worth: अलका लांबा ने चांदनी चौक से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब उनकी संपत्ति 2 करोड़ 80 लाख रुपये थी. पांच साल में उनकी संपत्ति में 20.12 लाख रुपये का इजाफा हुआ है.

Latest News
Alka Lamba Net Worth: गुरुग्राम और दिल्ली में करोड़ों के फ्लैट... अलका लांबा के पास कितनी है संपत्ति?

alka lamba 

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा (Alka Lamba) ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने चुनाव आयोग को हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. कांग्रेस नेता ने बताया कि उनके पास कुल 3.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है. पिछले विधानसभा चुनाव में अलका लांबा ने 2.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था.

अलका लांबा ने हलफनामे में कहा कि उनके पास गुरुग्राम में 80 लाख रुपये का एक फ्लैट (कमर्शियल प्रॉपर्टी) है, जिसकी मार्केट कीमत 80 लाख रुपये है. वहीं दक्षिण दिल्ली में 2 करोड़ रुपये की कीमत का रेजिडेंशियल फ्लैट है.

5 साल पहले कितनी थी संपत्ति
लांबा के पास 61.12 लाख रुपये की चल संपत्ति है. उन्होंने साल 2020 में चांदनी चौक से विधानसभा चुनाव लड़ा था तब उनकी संपत्ति 2 करोड़ 80 लाख रुपये थी. पांच साल में उनकी संपत्ति में 20.12 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

हलफनामे में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी आय 8.28 लाख रुपये थी, जबकि 2023-24 में यह 8.91 लाख रुपये और 2022-23 में 5.35 लाख रुपये थी. अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी और बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement