Advertisement

Aligarh News: सास-दामाद को ग्रामीणों ने किया गांव से बेदखल, जानें अब कहां रह रहे हैं अपना देवी और राहुल 

Aligarh Saas Damad Love Story: सास-दामाद की प्रेम कहानी और शादी के बाद अपना देवी और राहुल को अपनाने से परिवार ने पहले ही इनकार कर दिया था. अब ग्रामीणों ने भी दोनों को गांव से निकाल दिया है.

Latest News
Aligarh News: सास-दामाद को ग्रामीणों ने किया गांव से बेदखल, जानें अब कहां रह रहे हैं अपना देवी और राहुल 

अपना देवी और राहुल

Add DNA as a Preferred Source

अलीगढ़ की अपना देवी और राहुल की प्रेम कहानी की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है. सास-दामाद (Saas Damad Love Story) की लव स्टोरी ने दोनों के परिवार ही नहीं ग्रामीणों को भी हैरान कर दिया. दरअसल राहुल की शादी अपना देवी की बेटी से तय हुई थी, लेकिन शादी के 9 दिन पहले दोनों घर से जेवर और कैश लेकर फुर्र हो गए. पुलिस स्टेशन में महिला ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेंगी और लौटकर घर जाने का कोई इरादा नहीं है. इसके बाद दोनों को मछरिया गांव के लोगों ने गांव से भगा दिया. बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने एक दोस्त के घर पर रात बिताई और उसके बाद अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर निकल गए. अब तक यह नहीं पता चला है कि दोनों अब कहां गए हैं. 

परिवार के साथ ग्रामीणों का भी फूटा गुस्सा 

अपना देवी (Saas Damad Love Story) के पति और बेटी ने भी उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं. राहुल के परिवार ने भी दोनों को अपनाने से इनकार करते हुए कहा कि वह घर से जो कैश और जेवर लेकर गया है उसे लौटा दे. बताया जा रहा है कि राहुल जब अपना देवी को लेकर गांव पहुंचा, तो उसके परिवार के साथ ग्रामीणों ने भी दोनों का भारी विरोध किया. दोनों को गांव से खदेड़ दिया जिसके बाद दोनों अपने एक दोस्त के यहां रात बिताई. राहुल के पिता ने इस पूरे मामले पर कहा कि अब उनका अपने बेटे से कोई रिश्ता नहीं है. उसने दोबारा गांव में कदम रखने की हिम्मत की, तो भी उसे खदेड़कर भगाएंगे. दोनों की इस हरकत ने परिवार के मान-सम्मान को मिट्टी में मिला दिया है. 


यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR समेत देश के अन्य हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए यूपी-बिहार का हाल


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दोनों ने जिस दोस्त के घर रात गुजारी थी अब वहां से भी जा चुके हैं. दोनों ने अपनी लोकेशन शेयर नहीं की है. हालांकि, राहुल ने मीडिया के सामने दावा किया था कि उसने और अपना देवी ने शादी कर ली है. 


यह भी पढ़ें: उद्धव और राज ठाकरे क्यों हुए थे अलग?  यदि साथ आ गए तो कितनी बदलेगी राजनीति, एकनाथ शिंदे की कमी पूरी कर पाएंगे Thackeray?  


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement