Advertisement

Aligarh News: एक ही बाइक पर बैठकर दशहरे का मेला देखने जा रहे थे दोस्त, चारों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है. यहां चार दोस्त दशहरे का मेला देखने गए थे और चारों की मौत की खबर आ रही है. ऐसे में परिवारों में मातम छा गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest News
Aligarh News: एक ही बाइक पर बैठकर दशहरे का मेला देखने जा रहे थे दोस्त, चारों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Add DNA as a Preferred Source

Horrible road accident in Aligarh : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां चार दोस्त एक ही बाइक पर बैठकर खुशी-खुशी दशहरे का मेला देखने अलीगढ़ देखने गए थे. ये खुशी मातम में बदलते वक्त नहीं लगा. चारों दोस्त बुलंदशहर से अलीगढ़ मेला देखने गए थे और वापस आते चारों सड़क हादसे का शिकार हो गए. वापस लौटते समय उनकी बाइक अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में छेरत के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई और हादसे में चारों दोस्तों की मौत हो गई. एक साथ चार मौतों ने परिवारों में कोहराम मचा दिया. पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दशहरे का मेला देखने गए थे दोस्त
मिली जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त बुलंदशहर के डिबाई गांव दौलतपुर खुर्द के रहने वाले थे. चारों दोस्तों की पहचान विकास, सुनील, यश शर्मा और रवि के नाम से हुई है. चारों एक ही बाइक पर बैठकर अलीगढ़ के छेरत क्षेत्र में गए थे. मेला देखने के बाद जब वे वापस आ रहे थे तभी जवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छेरत स्थित एक गेस्ट हाउस के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई. इस हादसे में चारों की जान चली गई. 


यह भी पढ़ें - खुद को मरा हुआ साबित कर प्रेमी संग भागी महिला, वापस आई तो पिता ने बेटी का भूत समझ कर भगा दिया, जानिए पूरा मामला


परिवारों में पसरा मातम
एएसपी मयंक पाठक के मुताबिक, रविवार सुबह पुलिस को इस हादसे की जानकारी मिली थी. चारों युवक अलीगढ़ के छेरत से डिबाई लौट रहे थे तभी उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई और चारों की मौत हो गई. चारों युवकों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हादसे के पास परिवारों में कोहराम मच गया. परिवार भी घटना स्थल पर पहुंचे. इन सभी युवकों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement