भारत
AKTU यूनिवर्सिटी के छात्र अगर अपना एग्जाम सेंटर बदलना चाहते हैं तो वे 25 दिसंबर तक dcoe-a@aktu.ac.in पर रिक्वेस्ट कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने AKTU ऑड सेमेस्टर एग्जाम 2022-23 की डेट रिलीज कर दी है. एग्जाम 4 जनवरी से लेकर 25 जनवरी, 2023 तक के बीच होंगे. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि अगर छात्र अपना एग्जाम सेंटर या किसी अन्य अपडेट में बदलाव करना चहाते हैं तो वे 25 दिसंबर शाम 5 बजे तक a@aktu.ac.in पर मेल कर सकते हैं.
AKTU ग्रेजुएशन और पीजी कोर्स की परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित करेगा. बीटेक, बीफार्मा और एमबीए तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को छोड़कर सभी पहले सेमेस्टर के भी एग्जाम कराए जाएंगे.
यूनिवर्सिटी ने AKTU ERP पोर्टल पर 13 दिसंबर को AKTU ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए आवंटित अस्थाई परीक्षा केंद्रों की लिस्ट अपलोड कर दी है. छात्र 25 दिसंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक dcoe-a@aktu.ac.in पर परीक्षा केंद्र बदलने के लिए अनुरोध कर सकेंगे.
AKTU ने हाल ही में 25 दिसंबर, 2022 तक AKTU परीक्षा फॉर्म 2022 जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी. छात्र erp.aktu.ac.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.
किन कोर्सेज के होंगे एग्जाम?
AKTU ऑड सेमेस्ट के पहले फेज में एमबीए, एमटेक, एमफार्मा, एमयूआरपी के लिए परीक्षा आयोजित कराएगी. MCA, BVOC के लिए तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होगी. Btech, B-फार्मा के 5वें और 7वें सेमेस्टर का भी एग्जाम है. HMCT, BFA, BFAD, M-Tech (INT) के तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम होंगे. BArch, MBA (INT), MCA-DD, MCA (INT) और MAM 3rd, 5th, 7th और 9th सेमेस्टर के भी एग्जाम होंगे.