Advertisement

Akhnoor Encounter: जम्मू के अखनूर में सेना का ऑपरेशन जारी, NSG ने संभाला मोर्चा, 1 आतंकी ढेर

Akhnoor Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के काफिले पर 3 आतंकियों ने गोलीबारी की थी. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है और सेना का एनकाउंटर अभी जारी है.  

Latest News
Akhnoor Encounter: जम्मू के अखनूर में सेना का ऑपरेशन जारी, NSG ने संभाला मोर्चा, 1 आतंकी ढेर

अखनूर में सेना का एनकाउंटर जारी 

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अखनूर में सेना (Indian Army) के काफिले पर सोमवार को आतंकियों के एक समूह ने हमला कर दिया था. सेना के जवाबी एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर हो गया है. मारे गए आतंकी के शव के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और एनएसजी (NSG) ने भी मोर्चा संभाल लिया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी अखनूर पहुंच गए हैं. 

NSG कमांडो और टैंक उतारे गए 
जम्मू के अखनूर में भारतीय सेना का एनकाउंटर जारी है. सेना के इस ऑपरेशन में कोई चूक न रहे, इसके लिए बीएमपी 2 टैंक (इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल) को भी एनकाउंटर में इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, एनएसजी कमांडो भी उतारे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की ओर से सुबह 7 बजे फायरिंग की गई थी. इसके बाद से पूरे इलाके में सघन ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सेना ने रॉकेट लॉन्चर दागा है जिसके बाद से आतंकियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.


यह भी पढ़ें: हैदराबाद में एक महीने के लिए क्यों लागू किया धारा 144? धरना-प्रदर्शन पर भी रोक, वजह जानिए


सेना के अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर पूरे इलाके में सघन ऑपरेशन चलाया जा रहा है. टैंक और एनएसजी कमांडो भी तैनात किए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की भी एक यूनिट ऑपरेशन में हिस्सा ले रही है. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब सेना के वाहन पर हमला किया गया था. आतंकियों ने गुलमर्ग से लगभग 6 किलोमीटर दूर बोटापाथरी के पास सेना के वाहन पर गोलीबारी की थी. सेना के दो ट्रकों पर गोलीबारी की गई है. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया है और बाकियों के लिए भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement