भारत
UP News: आईआरएस गौरव गर्ग IPS रवीना त्यागी के पति हैं. वह एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं. इस हमले के बाद आयकर विभाग में भी हड़कंप मच गया है.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर हमला होने के मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस बनाम पुलिस के बाद अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के हजरतगंज में आयकर विभाग के दफ्तर में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग किसी बात को लेकर बहस हो गई. यह नोंकझोक थोड़ी देर बाद मारपीट में बदल गई. आरोप है कि योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग को कमरें में बंद करके पीटा, जिससे वह घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट, 'भाजपा सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है. लखनऊ में एक IRS अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है. इसकी जांच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी और इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं.'
बता दें कि आईआरएस गौरव गर्ग IPS रवीना त्यागी के पति हैं. वह एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं. इस हमले के बाद आयकर विभाग में भी हड़कंप मच गया है. आयकर विभाग के छठे फ्लोर पर उनका दफ्तर है. गर्ग के देखने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
सिविल अस्पताल में गौरव गर्ग को देखने आईएएस और आईपीएस अफसर अस्पताल पहुंचे. BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी आईआरएस अधिकारी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. गौरव गर्ग ने हजरतगंज पुलिस को असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.