Advertisement

'पिछली बार हीरा लेकर गए, इस बार सोने की जंजीर ले जाइएगा', PM मोदी के अमेरिका दौरे पर अखिलेश यादव का कटाक्ष

अखिलेश यादव ने कहा, 'क्या पिछले 10 बजट इसलिए बनाए गए थे कि दुनिया यह देख सके कि भारत के लोग हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधकर भेजे जाएं.'

Latest News
'पिछली बार हीरा लेकर गए, इस बार सोने की जंजीर ले जाइएगा', PM मोदी के अमेरिका दौरे पर अखिलेश यादव का कटाक्ष

Akhilesh Yadav on PM Modi

Add DNA as a Preferred Source

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बजट में कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता. अखिलेश ने अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय प्रवासियों का उल्लेख करते हुए कहा, 'क्या पिछले 10 बजट इसलिए बनाए गए थे कि दुनिया यह देखे कि भारत के लोग हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधकर भेजे जाएं.'

सपा प्रमुख ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'पिछली बार आप हीरा लेकर गए थे. इस बार हो सके तो सोने की जंजीर लेकर जाइएगा. हो सके तो कुछ और लोगों को वहां से किसी दूसरे जहाज में अपने साथ लेते आइएगा.’ 

महाकुंभ में लगे जाम को लेकर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि एक दूसरी तस्वीर महाकुंभ में दिखी जो सनातन को मानने वालों को दुख पहुंचाने वाली थी. प्रयागराज में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और 300 किलोमीटर जाम में फंसे रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे लोगों की मदद के लिए आगे आएं. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसी तस्वीर होनी चाहिए जिसमें आप यातायात नहीं संभाल पा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि चांद पर पहुंचने का क्या फायदा, जब जमीन की समस्याएं सरकार को नहीं दिखती हों. उन्होंने सवाल किया, 'जिन ड्रोन की बात की गई, वो कहां हैं? डिजिटल इंडिया कहां है?’’ मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा अभी तक नहीं बताया गया. आज ‘डिजिटल अरेस्ट’ के माध्यम से लाखों रुपये लूटे जा रहे हैं, इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं.

'डबल इंजन' सरकार का 'डबल ब्लंडर'
उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तस्वीरें देखकर सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है. उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल ब्लंडर’ कर रही है.


यह भी पढ़ें: Delhi Election: सुषमा, शीला और आतिशी के बाद क्या दिल्ली को फिर से मिलेगी महिला CM? ये 3 नाम हैं चर्चा में 


अखिलेश ने दावा किया कि बजट में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं है. क्या सरकार के पास रुपये में गिरावट का कोई जवाब है? उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सदस्य ने कहा कि देश में अब भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है, क्या यही विकसित भारत की तस्वीर है?

(With PTI inputs)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement