Advertisement

Akhilesh Yadav का लोकसभा में बीजेपी पर तंज, 'जिन्होंने UP में हराया उनको भी नहीं हटा पा रहे'

Akhilesh Yadav Slams BJP: बजट 2024 पर चर्चा के दौरान मंगलवार को अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर जुबानी तंज चलाए. उन्होंने यूपी में बीजेपी की सीटें घटने पर भी निशाना साधा है. 

Latest News
Akhilesh Yadav का लोकसभा में बीजेपी पर तंज, 'जिन्होंने UP में हराया उनको भी नहीं हटा पा रहे'

BJP पर अखिलेश यादव का तंज

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है. इसके बाद से पार्टी के अंदर खेमेबाजी और सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच खींचतान की बात कही जा रही है. मंगलवार को बजट 2024 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बजट की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि जिन्होंने यूपी में हराया है उनको भी नहीं हटा पा रहे हैं. 

यूपी नतीजों के बहाने PM Modi से लेकर योगी तक सबको घेरा 
यूपी में बीजेपी की हार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनकी हालत यह है कि जिन्होंने बीजेपी को यूपी में हराया है उनको भी नहीं हटा पा रहे हैं.  अखिलेश यादव ने इस दौरान पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक सब पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, '10 साल में अगर यूपी में काम किया होता, तो इनकी हार नहीं होती. इनकी इतनी सीटें कम नहीं होती. पीएम मोदी को वाराणसी से 5 लाख से ज्यादा वोट से जीतना चाहिए था. कितने वोटों से जीते हैं.'

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर यूपी सरकार ने पेश किया बिल, मिलेगी बड़ी सजा    


इस दौरान बीजेपी नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं आपको बता रहा हूं जबसे ये लोग हारे हैं, इनकी हालत ऐसी हो गई है कि जब देखते हैं, तो नमस्ते भी नहीं करते हैं. इस दौरान समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों के सांसद इस पर जमकर मजे लेते नजर आए. 

बजट 2024 को बताया निराशाजनक 
अखिलेश यादव ने बजट 2024 की आलोचना करते हुए कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है. इसमें किसानों, मध्यम वर्ग, गरीबों, बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा, 'यूपी जैसे बड़े राज्य जहां सबसे ज्यादा सांसद चुने जाते हैं, हमें इस बजट में कुछ नहीं मिला है. 10 साल में प्रदेश को कोई नया आईआईटी, आईआईएम नहीं मिला है. गरीबों, गांवों, बेरोजगारों की समस्या बजट से नौ दो ग्यारह है.'


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा की वजह से इन राज्यों में स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास का प्रावधान, जानें तारीखें


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement