Advertisement

आखिरकार दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में Azam Khan से मिले Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव और आजम खान के बीच की दूरियां आज मिटती नजर आईं. लंबे समय बाद आजम से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव...

आखिरकार दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में Azam Khan से मिले Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: 27 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद आजम खान (Azam Khan) दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसी खबरें आ रही थीं कि अखिलेश और आजम के बीच सियासी दूरियां बढ़ गई हैं. लेकिन, बुधवार को इन सारी बातों पर विराम लग गया. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आजम खान से मिलने पहुंचे. उन्होंने आजम खान की सेहत को लेकर दुआएं कीं. दिल्ली के इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. ध्यान रहे कि आजम जब जेल में बंद थे तो एक बार भी अखिलेश उनसे मिलने नहीं गए.

पहले भी ऐसी खबर आई थी कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा उम्मीदवार बने कपिल सिब्बल ने अखिलेश यादव और आजम खान के बीच समझौते की पहल की है. सिब्बल दोनों के बीच बढ़ रहे सियासी दूरियां कम करना चाहते हैं. सिब्बल यह अच्छी तरह से जानते हैं दोनों के बीच की दूरियां यूपी में बीजेपी को और मजबूत बनाएगी.

गौरतलब है कि आजम खान ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में जेल में बीते अपने समय का दर्द भी बयां किया था. आजम खान ने 27 महीने का वक्त जेल में गुजारा था. जेल के दर्द को बयां करते उन्होंने कहा था कि मैं जिस कोठरी में था उसे सुबह 6 बजे खोला जाता था और शाम 6 बजे डबल लॉक लगा दिया जाता था. कमरा कब्र से थोड़ा बड़ा था. उसकी साइज 8 बाई 11 रही होगी. उसी में टॉयलट भी था.

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या आजम खान अखिलेश यादव से नाराज हैं या निराश हैं? इस पर आजम ने अपने खास अंदाज में कहा था कि मुझे नाराज होने का न कोई हक है और न उसकी वजह है. कोई शिकवा, कोई शिकायत किसी से करने की हैसियत नहीं है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement