Advertisement

Akhilesh Yadav ने केशव मौर्य को किया पैदल! वापस मांगी गिफ्ट में दी फॉर्च्यूनर

Akhilesh Yadav ने दिवाली में यह कार केशव देव मौर्य को गिफ्ट की थी लेकिन अब उन्होंने कार वापस मांगवा ली है.

Akhilesh Yadav ने केशव मौर्य को किया पैदल! वापस मांगी गिफ्ट में दी फॉर्च्यूनर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ यूपी चुनाव में गठबंधन करने वाले महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Kashav Dev Maurya) ने यूपी एमएलसी चुनाव में टिकट न मिलने पर महागठबंधन तोड़ दिया. वहीं इसके अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केशव देव मौर्य को गिफ्ट में दी हुई कार ही वापस मांग ली है जिसके बाद केशव ने अखिलेश की दी हुई फॉर्च्यूनर कार वापस कर दी है. 

दरअसल, सपा ने विधानसभा चुनावों से पहले केशव देव मौर्य को एक फारर्च्यूनर कार गिफ्ट में दी थी जिसे गठबंधन टूटने के बाद वापस मंगा ली है. सपा के सूत्रों ने दावे के साथ इस बात की तस्दीक है कि सपा से गठबंधन तोड़ने वाले महान दल प्रमुख केशव देव मौर्य से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गिफ्ट मे दी गई फारर्च्यूनर कार वापस ले ली है और केशव ने वापस दे भी दी है. 

सपा नेता ने मांगी थी कार

गौरतलब है कि सपा की ओर से उदयवीर सिंह ने केशव देव मौर्य से फॉर्च्यूनर कार वापस करने के लिए कहा था. केशव देव मौर्य की उदयवीर सिंह के साथ हुई वॉट्सएप चैट भी सामने आई है. इस चैट में केशव देव मौर्य ने सपा के एमएलसी उदयवीर सिंह को मैसेज करके कहा है कि जो फॉर्च्यूनर कार मुझे अलॉट की गई थी, उसे आपने वापस मांगा है.

उन्होंने ये भी लिखा है कि वो फॉर्च्यूनर कार बैक करते समय पोल से टकरा गई है. आगरा की एजेंसी में उसकी मरम्मत हो रही है. महान दल के अध्यक्ष ने आगे ये भी लिखा है कि किसी को अथॉरिटी लेटर देकर मंगा लें या बन जाने के बाद उसे वापस भेज देंगे.

अखिलेश ने दिवाली में गिफ्ट की थी कार

केशव देव मौर्य ने इसके बाद एक और मैसेज किया है जिसमें लिखा है कि सपा के पदाधिकारी रिंकू यादव आपके (उदयवीर सिंह) के आदेश का हवाला देकर बगैर रिपेयरिंग के ही फॉर्च्यूनर कार तुरंत वापस ले जाने पहुंचे हैं. एजेंसी से कार दिला दे रहा हूं. उदयवीर सिंह ने इसके जवाब में ओके लिखा है.

यहां विदेशों से Pizza मंगवाते हैं लोग, ऑर्डर के बाद फ्लाइट से होती है डिलीवरी  

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  यह फॉर्च्यूनर कार केशव देव मौर्य को दिवाली में गिफ्ट की थी. वहीं चुनावी हार के बाद एमएलसी का टिकट न मिलने पर केशव ने गठबंधन से महान दल को अलग कर लिया था और इसके चलते ही अब उनसे अखिलेश द्वारा गिफ्ट की गई कार वापस मांगी गई है. 

नूपुर के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला कश्मीरी Youtuber गिरफ्तार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement