Advertisement

बाल कटवाए, नाक रगड़वाई... कथावाचक के साथ अभद्रता पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- नहीं करेंगे बर्दाश्त

अखेलिश यादव ने चेतावनी दी कि अगर 3 दिनों के अंदर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही हुई तो हम पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा के एक बड़ा आंदोलन करेंगे.

Latest News
बाल कटवाए, नाक रगड़वाई... कथावाचक के साथ अभद्रता पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- नहीं करेंगे बर्दाश्त

narrator head was shaved

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट और आमर्यादित व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि पीडीए की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं, पूर्व सीएम ने चेतावनी दी कि अगर 3 दिनों के अंदर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो एक बड़े आंदोलन का आह्वान किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचक और उनके सहायकों की जाति पूछने पर PDA की एक जाति बताने पर कुछ वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोगों ने साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके बाल कटवाए, नाक रगड़वाई और इलाके की शुद्धि कराई.'

उन्होंने आगे लिखा, 'हमारा संविधान जातिगत भेदभाव की अनुमति नहीं देता है, ये व्यक्ति की गरिमा और प्रतिष्ठा से जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुध्द किया गया अपराध है। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और यथोचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया जाए. 

आंदोलन की चेतावनी
अखेलिश यादव ने चेतावनी दी कि अगर आगामी 3 दिनों में कड़ी कार्रवाई नही हुई तो हम पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा के एक बड़े आंदोलन का आह्वान कर देंगे. पीडीए के मान से बढ़कर कुछ नहीं.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके संत कुमार यादव कथा बांचने गए थे. लेकिन कथा सुनाने से पहले कुछ लोगों ने उनकी जाति पूंछ ली. कथावचक के यादव जाति बताने पर लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और बंधक बना लिया. संत कुमार की चोटी और बाल काटकर उनसे जबरन महिलाओं के पैर छुआए गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement