Advertisement

अयोध्या रेप केस में Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, 'आरोपी का हो DNA टेस्ट'

अयोध्या में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए रेप केस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोपी का DNA टेस्ट की मांग की है.

अयोध्या रेप केस में Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, 'आरोपी का हो DNA टेस्ट'

Akhilesh Yadav

Add DNA as a Preferred Source

Ayodhya Rape Case: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप केस में बड़ा बयान देते हुए, आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि "जो भी आरोपी है, उसका DNA टेस्ट हो और फिर पीड़िता को इंसाफ मिले". अखिलेश यादव का ये बयान तब आया, जब इस केस में सपा नेता के नाम पर सियासत गर्माई है. 

"DNA TEST कराकर इंसाफ़"
बीजेपी पर निशान साधते हुए अखिलेश ने कहा, सिर्फ आरोप लगाके सियासत नहीं की जाना चाहिए. दोषी को कानूनी रूप से कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. हालांकि BSP प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि "आपकी सरकार में ऐसे कितने टेस्ट कराए गए हैं."

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार से अपील की है कि "अगर टेस्ट में आरोप सिद्ध नहीं होता तो अधिकारियों को बिल्कुल भी छोड़ा ना जाए".अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई सवाल किए हैं.

इस मामले पर Samajwadi Party ने अपने X(पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, "भाजपा सरकार कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है. उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाले न कि उसपर सियासत करे. दोषी को क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए."

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, यूपी की सियासत अयोध्या में हुए 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची रेप के इर्द गिर्द घूम रही है. इस मामले में सपा के एक नेता का नाम आने से वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. आरोप है कि इस मामले में सपा नेता मोईन खान शामिल हैं, जिन्हें कई बार अयोध्या के नए सासंद के साथ देखा जा चुका है. 

सपा ने पीड़िता को 20 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है. पार्टी का आरोप है "पीड़िता के मदद से सरकार सपा की छवि खराब करना चाहती है". वहीं, विधानसभा विपक्ष नेता माता प्रसाद पांडेय ने परिवार वालों से मुलाकात की और योगी सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

रेप केस मामले में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. ट्विटर पर पोस्ट कर मायावती ने सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को सही बताया और अखिलेश यादव को घेरते हुए तीखे सवाल पूछे.

 


ये भी पढ़ें: Amit Shah पर बरसे उद्धव ठाकरे, 'आज से उनको अहमद शाह अब्दाली ही कहूंगा'


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement