Advertisement

राहुल जी अब भागेंगे तो नहीं? लटके-झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने ली कांग्रेस की चुटकी

Ajai Rai on Smriti Irani: स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय के आपत्तिजनक बयान के बाद स्मृति ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है.

राहुल जी अब भागेंगे तो नहीं? लटके-झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने ली कांग्रेस की चुटकी

Smriti Irani Hits Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक बयान दिया है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की यात्रा निकाल रहे अजय राय ने कहा है कि स्मृति ईरानी तो अमेठी में लटके झटके दिखाने आती हैं. उन्होंने यह भी कहा 2024 में राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़े हैं. इस पर स्मृति ईरानी ने अजय राय को 'स्त्री विरोधी गुंडा' बताया है. साथ ही, स्मृति ने राहुल गांधी से पूछा है कि वह डरकर दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे न? स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी और उनकी मम्मी के स्त्री विरोधी गुंडों को अच्छे भाषण लिखने वाले लोगों की ज़रूरत है.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाने वाली अमेठी सीट पर राहुल गांधी को चुनाव में हरा दिया था. इस चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे. अब कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा है कि 2024 में राहुल गांधी अमेठी से ही लड़ेंगे. इस दावे को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि अमेठी में चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी बमुश्किल एक-दो बार ही अमेठी गए हैं.

यह भी पढ़ें- खड़गे की फिर फिसली जुबान, बोले 'भाजपा वालों के घर का कुत्ता भी देश के लिए मरा है क्या'

स्मृति इरानी के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी
अजय राय ने इसी दावे के साथ स्मृति ईरानी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. उनसे जब स्मृति ईरानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अमेठी में जितनी फैक्ट्रियां थीं वे बंद होने की कगार पर हैं. जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया की आधे से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद होने वाली हैं. स्मृति ईरानी आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं.' अजय राय के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने सख्त पलटवार किया है. 

यह भी पढ़ें- भाजपा वालों से पूछिए कौनसे स्कूल में पढ़ते हैं उनके बच्चे, राहुल गांधी ने किस बात पर पूछा ये सवाल

खुद स्मृति इरानी ने ट्वीट करके राहुल गांधी को भी लपेट लिया. स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सुना है राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है. तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं? वैसे आपको और आपकी मम्मी जी को अपने स्त्री विरोधी गुंडे के लिए नए भाषण लेखक की ज़रूरत है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement