भारत
Prayagraj News: प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, दुल्हन ने अपने पति को धमकी दी थी कि अगर छुआ तो 35 टुकड़े कर दूंगी.
Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला सामने आया हैं. यहां पर एक शादी के पहले जो लड़का हंसता-खेतला बहुत खुश था, शादी के बाद अचानक से उसकी पूरी जिंदगी बदल गई. इस अरेंज मैरिज ने सबको चौंका दिया है. जिस लड़की के साथ शादी हुई है उसका नाम सितारा है. शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई. कप्तान नाम का युवक अपनी शादी से बहुत खुश था. गाजे-बाजे के साथ कप्तान के परिवार वाले अपनी बहू को घर लेकर आए लेकिन उन्हें क्या पता था कि अगले ही रोज सब कुछ अचानक बदलने वाला है.
सुहागरात पर ही हुआ हंगामा
सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति को चाकू की नोंक पर धमकी दे डाली. उसने धमकी दी कि अगर मुझे टच भी किया, तो 35 टुकड़ों में मिलोगे, मै किसी और की अमानत हूं. इस धमकी से दूल्हा इतना डर गया कि वह हनीमून पर ही नहीं गया. ये केवल एक रात की कहानी नहीं बल्कि ये सिलसिला करीब 3 तीन रातों तक चलता रहा. पीड़ित पति दहशत और बेइज्जति से घुटता रहा.
प्रेमी के साथ भागी दुल्हन
लड़के ने जब 3 मई को पूरी बात अपनी मां को बताई तो घर में हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद दुल्हन ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि मेरा लव अफेयर हैं मुझे मेरे बॉयफ्रेंड अमन के पास भेज दो. इसके बाद मामाल थाने तक पहुंच गया. पंचायत भी हुई पर कुछ सार न निकल सका, लेकिन दुल्हन आधी रात को घर की दीवार से कूदकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.