Advertisement

धूल भरी आंधी में फंसा IndiGo विमान, यात्रियों की अटकी सांसें, देखें टर्बुलेंस का डरावना VIDEO

IndiGo फ्लाइट 6E 6313 को रविवार शाम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर उतरने वाली थी, तभी अचानक तेज आंधी की वजह से उसमें टर्बुलेंस होने लगा.

Latest News
धूल भरी आंधी में फंसा IndiGo विमान, यात्रियों की अटकी सांसें, देखें टर्बुलेंस का डरावना VIDEO

air turbulence indigo flight

Add DNA as a Preferred Source

रायपुर से दिल्ली आ पहुंची  इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी और खराब मौसम के कारण लैंडिंग रोकनी पड़ी. विमान काफी देर तक एयर टर्बुलेंस में फंसा रहा. जिसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. पायलट को काफी देर तक हवा में चक्कर लगाते रहना पड़ा. हालांकि, बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, IndiGo फ्लाइट 6E 6313 को रविवार शाम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर उतरने ही वाली थी, तभी अचानक धूल भरी तेज आंधी शुरू हो गई. 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल रही थी. इससे विमान में टर्बुलेंस होने लगा. पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को ऊपर आसमान में ले गए और हवा के शांत होने के बाद नीचे लेकर आए

इस घटना का वीडियो एक यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान हवा के बीच हिल रहा है. यात्रियों में डर का माहौल है.  

ATC की अनुमति के बाद उतरा विमान
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमित मिलने के बाद पायलट ने विमान को अंततः सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड करा लिया. पायलट की घोषणा के अनुसार, हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी, इसलिए उसने विमान को उतारना बंद कर दिया और मौसम साफ होने तक वापस चढ़ गया. 

दिनभर गर्मी रहने के बाद दिल्ली-एनसीआर में शाम को अचानक मौसम बदला गया. करीब साढ़े पांच बजे ही अंधेरा जैसा नजर आने लगा. कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. उधर, नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बारिश कहर मचा रही है. असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की  घटनाएं हो रही हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement