भारत
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन हादसे में सभी यात्री मारे गए वहीं एक 11A सीट पर बैठा यात्रा जीवित बच गया. अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में जो युवक जीवित बच गया उसका पहला वीडियो सामने आया है. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस भयानक हादसे में जहां प्लेन में सवार सभी लोग मारे गए तो वहीं 11 A सीट पर बैठा ये व्यक्ति जीवित बच गया, लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. अहमदाबाद पुलिस ने इस व्यक्ति के जीवित बचने की पुष्टी की थी. इसके बाद एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान दुर्घटना में 241 लोग मारे गए और केवल एक ही बचा.
#BREAKING
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) June 12, 2025
Miraculous escape
One survivor has emerged from the wreckage of Air India flight AI-171
Vishwash Kumar Ramesh, a British national who was in India to visit family has managed to survive
He was travelling with his brother, who is still missing
"When I regained… pic.twitter.com/ykpxHWqGMN
टी- शर्ट पर लगे है खून के दाग
अब वायरल हो रहे इस वीडियो में जीवित बचे युवक को इधर-उधर जाते देखा जा सकता है. उसकी सफ़ेद टी-शर्ट पर कुछ दाग लगे नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि वह व्यक्ति लंगड़ाकर चल रहा है, इससे पता चलता है कि उसके पैर पर चोट आई है. उसके कपड़ों पर खून के धब्बे और कालिख के धब्बे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि, "पुलिस को सीट 11ए पर एक व्यक्ति जीवित मिला."
कैसे बचे जीवित
जीवित बचे व्यक्ति का नाम 40 वर्षीय विश्वाश कुमार रमेश है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय हैं वह भारत से लंदन लौट रहे थे. उन्होंने बताया है कि उड़ान भरने के 30 सेकेंड बाद विमान में कुछ परेशानी आने लगी और जैसे ही विमान जमीन पर गिरा वह खिड़की से बाहर कूद गए. यहीं वजह है जिससे उनकी जान बच सकी. लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान एआई-171, जिसमें चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.