Advertisement

Air India Plane Crash: तय समय पर उड़ता तो शायद ना होता हादसा, 24 मिनट देरी से उड़ा था विमान

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी इलाके में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट 24 मिनट की देरी से उड़ी थी, जानें पूरा मामला...

Latest News
Air India Plane Crash: तय समय पर उड़ता तो शायद ना होता हादसा, 24 मिनट देरी से उड़ा था विमान

Air India (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

Ahmedabad Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी इलाके में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयर इंडिया का यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लंदन जा रहा था और यह दुर्घटना अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुई. इसके बाद पूरा इलाका धुएं और धूल के गुबार में डूब गया. इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मरने और घायल होने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash Video: अहमदाबाद में 242 यात्रियों के साथ एअर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व CM के भी होने का दावा

24 मिनट की देरी से उड़ी थी फ्लाइट

आखिर किस वजह से यह हादसा हुआ इसकी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि यह विमान 24 मिनट की देरी से उड़ा है. आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान ने दोपहर 1:34 बजे उड़ान भरी थी जबकि विमान के उड़ान भरने का निर्धारित समय  दोपहर 1:10 बजे था. एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने जैसे ही लंदन के लिए उड़ान भरी, महज 4 मिनट के अंदर ही यह हादसा हो गया. 

242 लोग थे विमान में सवार

विमान के क्रैश होने के समय इसकी ऊंचाई करीब 800 फीट थी. गुजरात की पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. DGCA के मुताबिक इन 242 लोगों में से 230 यात्री, 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. लंबी दूरी की यात्रा के लिए विमान में भारी मात्रा में ईंधन भरा गया था, जिससे दुर्घटना के बाद हुए विस्फोट और आग की तीव्रता और बढ़ गई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement