भारत
Air India Plane Crash: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसें में एक पूरा परिवार काल के गाल में समा गया. इस परिवार पति-पत्नी समेत दो जुड़वा बच्चों की मौत हुई है.
Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में कई परिवार उजड़ गए. इस हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी, उनके दो जुड़वा बच्चे और एक बटा भी शामिल है. इस पूरे परिवार ने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एक सेल्फी ले थी, उन्हें क्या ही पता था कि उनकी ये सेल्फी आखिरी साबित होगी. इस परिवार की मौत से पूरे बांसवाड़ा में मातम छाया हुआ है. इस हादसे में अब 265 लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.