Advertisement

बदला जाएगा लंदन जाने वाली फ्लाइट का नंबर, Ahmedabad plane crash के बाद अब नए नंबर से Air India भरेगी भरोसे की उड़ान

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में रोज के रोज मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अब लंदन जाने वाली फ्लाइट्स के नंबर में बदलाव किया जा रहा है.

Latest News
बदला जाएगा लंदन जाने वाली फ्लाइट का नंबर, Ahmedabad plane crash के बाद अब नए नंबर से Air India भरेगी भरोसे की उड़ान

Air India Plane Crash

Add DNA as a Preferred Source

गुरूवार 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक बोइंग विमान क्रेश हो गया. इस हादसे में अभी तक 274 लोगों की जान जा चुकी है. ये विमान एयरपोर्ट में कुछ ही दूर एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर जा गिरा जहां मेडिकल के छात्र मैस में खाना खा रहे थे. इस कॉलेज के कई छात्र, डॉक्टर और कर्मचारी इस विमान हादसे में मारे जा चुके हैं. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है. बता दें कि ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी जो अपने उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही क्रैश हो गई. अब खबर है कि भारत से लंदन जाने वाली सभी इस फ्लाइट का नंबर बदला जा रहा है. 

लंदन जाने वाली फ्लाइट का नया नाम
अब से जब भी आगे ये बोइंग विमान लंदन के सफर के लिए उड़ान भरेगा तो हवाई जहाज का नंबर नया होगा. एयर इंडिया ने उड़ान संख्या एआई 171 का संचालन न करने और इसके स्थान पर उड़ान संख्या एआई 159 का संचालन करने का निर्णय लिया है. इसके बारे में शुक्रवार को अधिकारियों ने जानकारी दी है. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान का नंबर बदलकर एआई 159 कर दिया जाएगा. वापसी की उड़ान का नंबर भी बदलकर एआई 160 कर दिया जाएगा."

नाम बदले के पीछे की सोच
एयरलाइन के एक पूर्व अधिकारी ने कहा, "फ्लाइट का नंबर बदलने के पीछे की सोच है कि ये जो हादसा अहमदाबाद में हुआ है उसकी बुरी यादों से बचा जा सके. उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस प्लेन के नाम नहीं बदला गया तो आगे जो भी इसमें सफर करेगा तो उसके मन में इस घटना के बारे में जूरूर विचार आएगा. वह एक बार के लिए डर जरूर महसूस करेगा. ऐसे में इन्ही सब चीजों से बचने के के लिए प्लेन का नाम में बदलाव जरूरी हैं. बता दें कि अब DGCA की तरफ से एक और बड़ा आदेश जारी किया गया है. डीजीसीए की तरफ से कहा गया है कि आगे जिनते भी इस तरह के बोइंग विमान उड़ान भरेंगे उनकी पहले एक स्पेशल जांच की जाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement