भारत
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में मरने वालो की आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. इस हादसे में अभी तक 274 लोगों की जान जा चुकी है. कल तक ये संख्या 265 थी. वहीं बोइंग विमानों को लेकर DGCA की तरफ से नया आदेश जारी किया गया हैं.
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मरने वालो की संख्या रोज बढ़ती ही जा रही है. कल तक इस हदासे में जान गवाने वाले की संख्या 265 थी जो आज बढ़कर 274 पहुंच गई है. मलबे से निकाले गए नए शवों के बाद यह साफ हुआ कि 241 मृत यात्री और चालक दल के अलावा 33 अन्य लोगों की मौत हुई है जो हादसे के वक्त जमीन पर थे. जमीन पर मौजूद लोगों में डॉक्टर मेडिकल कर्मचारी, छात्र और भी कई लोग शामिल थे. दूसरी तरफ DGCA ने आदेश दिया है कि 15 जून से भारत से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की हर फ्लाइट एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन प्रोसेस से होकर गुजरेगी.
जांच के बिना नहीं भरेगा विमान उड़ान
जब तक की बोइंग विमान की पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती तक वह उड़ान नहीं भरेगा. अहमदाबाद में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के मलबे से ब्लैक बॉक्स और 29 और शवों के अवशेष शुक्रवार को खोजे गए. ब्लैक बॉक्स ये पता लगाने में मदद कर सकते है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ. बता दें कि DGCA ने आदेश दिया है कि 15 जून से भारत से उड़ान भरने वाली सभी बोइंग फ्लाइट की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन होगी, अगर इसमें विमान पूरी तरकी से सही और उड़ान भरने योग्य पाया जाता है तभी वह अपने गंतव्य स्थान के लिए उड़ान भरेगा.
इन खास बिंदुओं पर होगी जांच
न्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्पेशल सिक्योरिटी जांच में प्लेन के हर टेक्निकल हिस्से का ठीक तरीके से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि फिर कोई इस तरह का हादसा न हो. इसके तहत हर विमान के फ्यूल सिस्टम, इंजन, हाइड्रोलिक सिस्टम और फ्लाइट से जुड़े बाकी जरूरी हिस्सों की जांच की जाएगी. इससे जुड़े सिस्टम की भी बारीकी से जांच की जाएंगी. केबिन एयर कंप्रेसर, केबिन और कॉकपिट में हवा की सप्लाई ये सभी जांच के अहम बिंदू होंगे. इलोक्ट्रोनिक फ्यूल सिस्टम पर खास ध्यान दिया जाएगा. ये भी आदेश दिया गया है कि इन सभी जांचों की रिपोर्ट DGCA के पास जमा करनी पडे़गी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.