Advertisement

Air India Plane: एयर इंडिया के हवाई जहाज में लैंडिंग करते समय लगी आग, प्लेन की पॉवर यूनिट से उठी लपटें

एयरइंडिया का प्लेन लैंडिंग के समय ही आग की लपटे उठते देख सभी लोग सन्न रह गये. हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि यात्रियों से लेकर विमान के चालक दल सदस्य एक दम सुरक्षित हैं.

Latest News
Air India Plane: एयर इंडिया के हवाई जहाज में लैंडिंग करते समय लगी आग, प्लेन की पॉवर यूनिट से उठी लपटें
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते समय एयरइंडिया के प्लेन में अचानक आग लग गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की हताहत नहीं हुई. सभी लोग सु​रक्षित बताए जा रहे हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर बताया कि हांगकांग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान की सहायक पॉवर यूनिट में आग लग गई.

बताया जा रहा है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एयर ​इंडिया के विमान के लैंडिंग के दौरान आग लग गई. विमान के लैंडिंग के समय आग की लपटे दिखने लगी. हालांकि मौके पर ही इस पर काबू कर लिया गया. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना पर काबू पाते हुए विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतर लिया गया. आग लगने से विमान को काफी नुकसान हुआ है.

हांगकांग से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

हांगकांग से दिल्ली आई फ्लाइट नंबर AI 315 के एक यूनिट में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई. विमान की विद्युत इकाई (APU) के अनुसार, आग लगती देख मौके पर ही यात्रियों को उतार लिया गया. आग APU लैंडिंग के बाद ऑटोमेटिक रूप से बंद कर दिया गया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं इस घटना के बारे में नागर विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को सूचित भी कर दिया गया है. टीमें अपना काम कर रही हैं.

हादसे से पहले बंद कर दिए थे फ्यूल स्विच

बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जांच के दौरान पता चला कि विमान हादसा होने से पहले विमान के फ्यूल स्विच बंद कर दिए गए थे. इसके बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया को 21 जुलाई तक अपने बेड़े में शामिल बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल स्विच के लॉकिंग सिस्टम की एहतियाती जांच करने के निर्देश दिया थे. अब एयर लाइन का कहना है कि इन यात्राओं में किसी भी तरह की लापरवाही या खामी नहीं पाई गई है.

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement