Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे के 4 दिन बाद क्यों छुट्टी पर चले गए थे एयर इंडिया के 112 पायलट? सरकार ने दिया जवाब

एयर इंडिया हादसे के चार दिन बाद 112 पायलटों की छुट्टी पर सरकार ने कहा कि यह मामूली वृद्धि थी. इस बड़े हादसे के ठीक चार दिन बाद एयर इंडिया के 112 पायलटों ने एक साथ मेडिकल लीव ले ली थी. अब सरकार ने इस मामले पर सफाई दी है.

Latest News
अहमदाबाद विमान हादसे के 4 दिन बाद क्यों छुट्टी पर चले गए थे एयर इंडिया के 112 पायलट? सरकार ने दिया जवाब

Ahmedabad Plane Accident 

Add DNA as a Preferred Source

12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई. रिपोर्ट के मुताबिक इस बड़े हादसे के ठीक चार दिन बाद एयर इंडिया के 112 पायलटों ने एक साथ मेडिकल लीव ले ली थी. जिसके बाद कई  सवाल खड़े हो गए थे. लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि घटना के बाद पायलटों की बीमार पड़ने की रिपोर्टिंग में मामूली बढ़ोतरी हुई है, पर अब स्थिति नियंत्रण में है. 

यह किसी बड़ी योजना या विरोध का संकेत नहीं

दरअसल इस हादसे के चार दिन बाद यानी 16 जून को एयर इंडिया के 112 पायलटों ने एक साथ मेडिकल छुट्टी ली, जिसमें 51 कमांडर और 61 फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे. लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि हादसे के बाद पायलटों के बीमार होने की रिपोर्ट में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन यह किसी बड़ी योजना या विरोध का संकेत नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक मामूली वृद्धि है और एयरलाइन की संचालन व्यवस्था पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. 


यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार में डूबे हैं ये 10 विभाग, रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, टॉप पर है ये डिपार्टमेंट


काउंसलिंग जैसी सहायता सेवाएं शुरू करने की सलाह

इसके साथ ही मंत्री ने यह भी बताया कि हादसे के बाद कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सभी विमानन संगठनों, चाहे वे शेड्यूल्ड हों या नॉन-शेड्यूल्ड उनको काउंसलिंग और हेल्पलाइन जैसी सहायता सेवाएं शुरू करने की सलाह दी गई है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि वर्तमान में विमान हादसे से जमीन पर हुए नुकसान के लिए कोई विशेष मुआवजा नीति मंत्रालय के पास नहीं है.  इस विषय पर नीति बनाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement