भारत
मुंबई में एयर इंडिया का एक विमान रनवे पर फिसल गया.प्लेन इंजन डैमेज हो गया है. एयर इंडिया ने कहा है कि घटना के वक्त प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं जब एक Air India प्लेन रनवे पर फिसल गया. कोच्चि से मुंबई पहुंचा प्लेन लैंडिंग के बाद बारिश में भीगे रनवे पर फिसल गया.घटना के वक्त प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वहीं, प्लेन का एक इंजन बुरी तरह से डैमेज हो गया है. जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि प्ले के पिछले हिस्से में घास अटक गई है और एक इंजन के सामने का हिस्सा चपट गया है.
हादसे को लेकर मुंबई एयरपोर्ट ने बताया, 'कोच्चि से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहुंचा विमान सुबह 9.27 बजे फिसल गया. एयरपोर्ट के इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत एक्शन लिया और प्लेन और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.' वहीं एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि प्लेन को ग्राउंड करके उसकी जांच की जा रही है.
मुंबई एयरपोर्ट की तरफ से कहा गया है कि इस एक्सीडेंट की वजह से एयरपोर्ट के प्राथमिक रनवे 9/27 में माइनर डैमेज रिपोर्ट की गई है. सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए इस रनवे को फिलहाल बंद किया गया है. वहीं, 14/32 रनवे को खोला गया है ताकि विमान सेवाओं में कोई रुकावट न आए.
यह भी पढ़ें: Bangladesh Plane Crash: ढाका के स्कूल में क्रैश हुआ बांग्लादेश एयरफोर्स का लड़ाकू विमान, एक की मौत
मुंबई एयरपोर्ट ने 21 जुलाई की सुबह ही यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी. एडवाइजरी में लिखा था, " मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यात्रियों से निवेदन है कि वो अपने एयरलाइन के संपर्क में रहें. एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वो अपना फ्लाइट स्टेटस चेक कर लें." बारिश की वजह से होने वाले ट्रैफिक कंजेशन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट ने यात्रियों से समय से पहले घर से निकलने की अपील की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.