Advertisement

हवा में हड़कंप! टेकऑफ के बाद 900 फीट तक नीचे आ गया Air India का विमान, टला बड़ा हादसा

Air India Flight: यह घटना एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के करीब 38 घंटे बाद हुई. विमान दिल्ली से वियना जा रहा था. टेकऑफ के कुछ देर बाद ही उसने अचानक अल्टीड्यूड खो दिया.

Latest News
हवा में हड़कंप! टेकऑफ के बाद 900 फीट तक नीचे आ गया Air India का विमान, टला बड़ा हादसा
Add DNA as a Preferred Source

12 जून, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था. जिसमें 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे के दो दिन बाद एक और बड़ा हादसा टल गया था. दरअसल,  Air India का एक प्लेन टेकऑफ करने के कुछ देर बाद हवा में लड़खड़ाने लगा था. वह करीब 900 फीट तक नीचे आ गया था. लेकिन पायलट की सतर्कता से की बदौलत हादसा टल गया.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जांच पूरी होने तक दोनों पालयटों को विमान उड़ाने से रोक दिया गया है. यह विमान दिल्ली से वियना जा रहा था. एयर इंडिया के बोइंग 777 VT-ALJ ने 14 जून को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से उड़ान भरी थी. लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद विमान ने अचानक अल्टीड्यूड खो दिया. जिससे स्टॉल और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वॉर्निंग शुरू हो गई.

वॉर्निंग कॉकपिट में बजने लगे थे सायरन

पायलट इससे पहले स्विचेशन को समझ पाते विमान करीब 900 फीट तक नीचे आ चुका था. पायलट को स्टॉल वॉर्निंग और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वॉर्निंग सिस्टम (GPWS) की ‘डोंट सिंक' वॉर्निंग कॉकपिट के अंदर मिलने लगी. हालांकि, कुछ देर बाद पायलट ने विमान पर काबू पा लिया. जिससे हादसा टल गया.

इस मामले में DGCA ने जांच शुरू कर दी है. एयर इंडिया के सेफ्टी चीफ से जवाब मांगा गया है. नागर विमानन महानिदेशालय ने उनको तलब किया है. 

बता दें कि यह घटना एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के करीब 38 घंटे बाद हुई. जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट के चंद मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान एक मेडिकल कॉलेज की छत में जा घुसा था. जिसमें 270 लोगों की जान चली गई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement