Advertisement

Air India फ्लाइट से अचानक टकराया पक्षी, 158 यात्रियों की थम गईं सांसें, पालयट को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India News: एयर इंडिया के विमान में यह दूसरी घटना है. कुछ दिन पहले एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान में मिड-एयर स्केयर की स्थिति पैदा हो गई थी.

Latest News
Air India फ्लाइट से अचानक टकराया पक्षी, 158 यात्रियों की थम गईं सांसें, पालयट को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India

Add DNA as a Preferred Source

श्रीलंका के कोलंबो से चेन्नई आ रही एयर इंडिया के फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान में विमान से एक पक्षी टकरा गया. जिसके बाद पायलट ने यात्रा को रद्द करते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान में 158 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं. 

अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-273 (A320 VT-TNH) से एक बड़ा पढ़ी टकरा गया, यह घटना देर रात करीब 1:55 बजे हुई थी. लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई तो बर्ड हिट का पता चला. इसके बाद विमान को निरक्षीण स्टाफ को सौंप दिया गया. जिसके बाद विमान की उड़ान को रद्द कर दिया गया. 

एयर इंडिया बोइंग 787 की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
यात्रियों की सुविधा के लिए कंपनी ने एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की और 137 यात्रियों को वापस कोलंबो पहुंचाया. हाल ही में एयर इंडिया के विमान में यह दूसरी घटना है. इससे पहले अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान में मिड-एयर स्केयर की स्थिति पैदा हो गई थी. जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें- Coldrif Syrup से 14 मासूमों की मौत, इस नियम की हुई अनदेखी! बच्चों को कोई भी दवा पिलाने से पहले जानें ये जरूरी बात

चक्कर काटता रहा IndiGo विमान
वहीं, दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-2211 को मंगलवार सुबह खराब मौसम के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाई. खराब मौसम की वजह से काफी देर तक आसमान में ही चक्कर लगाती रही. आखिरकार पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement