भारत
दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई. जानकारी के अनुसार, विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत होने के कारण उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया.
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से एयर इंडिया फ्लाइट में लगातार तकनीकी खराबी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है, इस विमान को शाम 6.20 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट Air India AI 9695 ने दिल्ली से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी. उसके बाद तकनीकी कारणों से उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया है.
एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी को लेकर कई लोगों ने पहले भी चेताया है. साथ ही विमानों की उड़ान में देरी और कैंसिल होने से भी कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बताई है. ऐसा पहली बार नहीं है जब, फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा. इससे पहले आज ही एअर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI-315 में भी तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी. इसके बाद वापस उसे हांगकांग लौटना पड़ा. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:16 बजे हांगकांग से उड़ान भरी थी, लगभग एक घंटे के बाद फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर लौट आई.
अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787-8 (एआई 171) विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पल में एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया और क्रैश हो गया. इस विमान में 241 लोगों की मौत हो गई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.