Advertisement

हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खामी, उड़ान से पहले रोका गया टेकऑफ

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते उड़ान को रोकना पड़ा. यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब हाल ही में अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश की खबर ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Latest News
हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खामी, उड़ान से पहले रोका गया टेकऑफ

Air India Express

Add DNA as a Preferred Source

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई जब कोलकाता के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1511 में उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई. विमान टेकऑफ के लिए रनवे पर खड़ा था, लेकिन उड़ान से पहले ही तकनीकी जांच के दौरान खामी पाई गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए टेकऑफ को रोक दिया गया. गौतरलब है कि, यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब हाल ही में अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश की खबर ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. 

तकनीकी दिक्कत आने के कारण देरी हुई

विमान करीब एक घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा. इस दौरान टेक्निकल टीम ने खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या को तुरंत हल नहीं किया जा सका. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत आने के कारण देरी हुई है. जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दो विकल्प दिए गए हैं या तो वे अपनी बुकिंग को मुफ्त में दोबारा शेड्यूल कर सकते हैं, या फिर उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा. 


यह भी पढ़ें: मनाली में एडवेंचर करना पड़ा भारी, जिप लाइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी टूरिस्ट, Video


विमानन सेवाओं पर सवाल 

एयरलाइन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है. यात्रियों ने भी संयम बरतते हुए हालात को समझदारी से संभाला. फिलहाल विमान की जांच चल रही है और अगली उड़ान की योजना तकनीकी टीम की रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी. अब हिंडन एयरपोर्ट की इस घटना ने एक बार फिर विमानन सेवाओं की तकनीकी मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement