भारत
Air India Flight Cancelled:अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद Air India के विमानों के चेकअप और मेंटेनेंस जारी है. इसका एयरलाइन की सर्विसेस पर असर पड़ रहा है. एयर इंडिया ने 7 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है.
Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया ने हाल ही में अपनी इंटरनैशल फ्लाइट्स में 15 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया था. अब एयर इंडिया ने 7 और फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है. कैंसल हुई फ्लाइट्स में चार डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी शामिल हैं.
इंटरनेशनल फ्लाइट्स- AI 906- दुबई से चेन्नई, AI309- मेलबर्न से दिल्ली, AI2204- दुबई से हैदराबाद
डोमेस्टिक फ्लाइट- AI874- पुणे से दिल्ली, AI456- अहमदाबाद से दिल्ली, AI-2872- हैदराबाद से मुंबई , AI571- चेन्नई से मुंबई
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद DGCA ने एयर इंडिया को अपने सभी विमानों का सिक्योरिटी चेक करने का आदेश दिया था. एयर इंडिया अपने सभी विमानों का मेंटेनेंस कर रही है, इसके साथ ही उनकी सघन जांच कर रही है. इसका असर एयरलाइन की सर्विसेस पर पड़ रहा है. इससे पहले एयरलाइन ने अपने बड़े विमानों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 15 प्रतिशत तक की कटौती का ऐलान किया था.
12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए निकले एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर एयरप्लेन में टेक ऑफ के तुरंत बाद खराबी आ गई. प्लेन टेकऑफ के कुछ मिनटों के बाद ही क्रैश हो गया. इस क्रैश में प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई. प्लेन एक मेडिकल कॉलेज के कैम्पस में क्रैश हुआ था, इस वजह से घटना के वक्त कैम्पस और उसके आसपास मौजूद कई लोगों की जान चली गई. इस हादसे में अब तक 274 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी शामिल है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.