Advertisement

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे मे सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, ये रहे 242 लोग के नाम

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में सवार 242 लोगों की नाम की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में उन सभी यात्रियों के नाम दिए गए हैं जो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे.

Latest News
Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे मे सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, ये रहे 242 लोग के नाम

Air India Plane Crash

Add DNA as a Preferred Source

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में सवार 242 लोगों की नाम की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में उन सभी यात्रियों के नाम दिए गए हैं जो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे. इस प्लेन में  2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे. दावा ये भी किया जा रहा है कि इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे. विजय रूपाणी भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ये विमान हादसा गुरूवार को को 1 बजकर 38 बजे उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही विमान रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

कैप्टन सुमीत सभरवाल उड़ा रहे थे विमान
विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी. वहीं, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. बता दें कि कैप्टन 8200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है. वहीं उनके सह-पायलट को 1100 घंटे का उड़ान अनुभव हैं. बताया जा रहा है कि इश विमान में 53 ब्रिटेन के, 7 पुर्तगाल के और एक कनाडा का यात्री थी. जानकारी के मुताबिक क्रैश के पहले पायलट की ओर से एटीसी को सिग्नल दिया गया था. जो कि खतरे का अंदेशा बता रहा था और इसी के कुछ पल के बाद विमान क्रैश कर गया.  

 

डीजीसीए की तरफ से दी गई जानकारी
डीजीसीए की ओर से विमान हादसे के बाद विस्तार से जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान B787 जो कि अहमदाबाद से गैटविक (AI-171) जा रहा था. जो B787 विमान क्रैश हुआ है ये एक बोईंग-787 ड्रीमलाइनर विमान है. जिसे लंबी दूरी के लिए कई एविएशन कंपनियां इस्तेमाल करती हैं. 787 ड्रीमलाइनर एक नई और एडवांस्ड एयरक्राफ्ट थी, जो लॉन्ग-हॉल फ्लाइट्स के लिए बहुत पॉपुलर मानी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement