भारत
Airforce Fighter Jet Crash: वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब उसने रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी. विमान के जमीन पर गिरने से पहले पालयट कूद गया था.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास बड़ा हादसा हुआ है. वायुसेना का ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब मिराज 2000 ने रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी. विमान के क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव का कार्य जारी है.
हादसा नरवर तहसील के दबरासानी गांव के पास हुआ है. विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है. सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है. विमान के पायलट को सुरक्षित बताया जा रहा है. वह विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही कूद गए थे.
जानकारी के मुताबिक, विमान के क्रैश होने से पहले पायलट ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए गांव को बचाया और जंगल एरिया में क्रैश किया. विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई. अभी किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है.
A twin-seater Mirage 2000 fighter aircraft today crashed near Shivpuri in Madhya Pradesh while it was on a routine training sortie. A Court of Inquiry is being ordered to ascertain the cause of the crash. More details are awaited: Defence officials pic.twitter.com/I1mMYpN6gj
— ANI (@ANI) February 6, 2025
गुजरात में मारे गए थे 3 लोग
इससे पहले 5 जनवरी गुजरात में ऐसा हादसा हुआ था. पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर रुटीन ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया था. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और 3 क्रू मेंबर सवार थे. इनमें से 3 की मौत हो गई थी.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.