Advertisement

AIIMS Delhi: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया को मिला 3 महीने का एक्सटेंशन, 24 मार्च को खत्म हुआ था कार्यकाल

AIIMS Delhi के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च को खत्म हुआ था लेकिन उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था.

AIIMS Delhi: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया को मिला 3 महीने का एक्सटेंशन, 24 मार्च को खत्म हुआ था कार्यकाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  एम्स दिल्ली के निदेशक के तौर पर डॉ.रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. अब नए निदेशक के नाम का ऐलान न होने तक गुलेरिया ही इस पद को संभालेंगे. डॉ. गुलेरिया का कार्यकाल इस वर्ष 24 मार्च को खत्म हो रहा था लेकिन उस दौरान उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था और अब जब एक बार फिर एक्सटेंशन का समय पूरा हुआ है तो उनका कार्यकाल फिर तीन महीने के लिए बढ़ गया है. 

जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि एम्स के निदेशक के रूप में डॉ गुलेरिया के कार्यकाल के एक्सटेंशन के संबंध में फैसला लेने वाले अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की थी. इसके साथ ही शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद पहले दिए गए नामों पर खोज-सह-चयन समिति विचार भी कर रही है.

Shiv Sena का दावा- गुवाहाटी से 18 विधायकों ने किया संपर्क, कई लौटने को तैयार

बताया जा रहा है कि खोज-सह-चयन समिति की ओर से पहले तीन डॉक्टरों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिसे संस्थान की ओर से एसीसी को अनुमोदन के लिए भेजा गया था. आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनका सहयोग भारत के लिए बेहद अहम रहा था. यहीं कारण है कि उन्हें भारत में कोविड काल का अहम योद्धा माना जाता है. 

जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं, अब Smartwatch से ही होगी कॉलिंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement