Advertisement

'हौसला रखना अहमदाबाद! ये शहर...', भयावह विमान हादसे के बाद शहर के चौराहों पर लगे भावुक पोस्टर

Air India Plane Crash: एयर इंडिया हादसे के बाद अहमदाबाद दुख में डूबा है. चौराहों पर लगे पोस्टर लोगों को भावनात्मक सहारा दे रहे हैं. पूरा शहर एकजुट होकर इस मुश्किल समय से बाहर आने की कोशिश कर रहा है.

Latest News
'हौसला रखना अहमदाबाद! ये शहर...', भयावह विमान हादसे के बाद शहर के चौराहों पर लगे भावुक पोस्टर

अहमदाबाद शहर के चौराहों पर लगे भावुक पोस्टर

Add DNA as a Preferred Source

Air India Plane Crash: गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने देशभर में गहरी चोट छोड़ी है. इस हादसे का सबसे ज्यादा असर अहमदाबाद पर दिखा. हादसे में 250 से भी ज्यादा परिवार उजड़ गए. इस घटना के बाद अहमदाबाद शहर का हर कोना गम से भरा हुआ है. शुक्रवार की सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले, तो सड़कों पर सन्नाटा और चेहरों पर दुख साफ दिखाई दे रहा था. इसी बीच शहर के कुछ मुख्य चौराहों पर ऐसे पोस्टर नजर आए, जो टूटे हुए शहर को हौसला देने की कोशिश कर रहे थे. इन पोस्टरों में लिखे शब्द किसी मरहम की तरह लोगों के दिलों को छू रहे हैं.

ये शहर उतना ही टूटा है जितना वो विमान...

अहमदाबाद के लिए गुरुवार की दोपहर कभी न भूलने वाली बन गई. एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया और इस दुखद घटना ने पूरे शहर को गहरे सदमे में डाल दिया. एसजी रोड से लेकर एयरपोर्ट तक का रास्ता पहले की तरह नहीं था. ट्रैफिक था, लोग थे, लेकिन हर कोई जैसे चुपचाप चल रहा था। इसी बीच कुछ चौराहों पर बैनर और पोस्टर नजर आए, जिन पर लिखा था – हौसला रखना अहमदाबाद, ये शहर उतना ही टूटा है जितना वो विमान...


यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash साइट पर मलबे में कुछ ऐसे मिली 'भगवद् गीता' लोगों ने कहा चमत्कार!


इन शब्दों ने कई लोगों की आंखें नम कर दीं. यह महज एक लाइन नहीं थी, बल्कि एक संदेश था कि हम साथ हैं और यह शहर फिर से खड़ा होगा. पोस्टरों के पास से गुजरते लोग कुछ पल ठहरते, पढ़ते, और फिर थोड़ी देर के लिए जैसे उस दर्द को महसूस करते, जो पूरे शहर में फैला हुआ है. शहर की गलियों में चुप्पी है, लेकिन साथ ही मदद का जज्बा भी है. राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. लोग एक-दूसरे को सहारा दे रहे हैं, और प्रशासन पीड़ित परिवारों तक हर मदद पहुंचाने में जुटा है. अहमदाबाद पहले भी संकटों से जूझा है, और हर बार एकजुट होकर उठा है. इस बार भी यही उम्मीद है कि ये शहर टूटेगा नहीं, बल्कि और मजबूत होकर उभरेगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement