भारत
Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के क्रैश में 241 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में अपनों को खो चुके परिवार सदमे में हैं. जिसके बाद एक महिला का गुस्सा एयर इंडिया पर फूट पड़ा.
Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट गुरुवार दोपहर को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद भीषण हादसे का शिकार हो गई. फ्लाइट संख्या AI-117 ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संपर्क टूट गया और वह शहर के एक इलाके में एक हॉस्टल पर जा गिरी. आपको बता दें, इस दर्दनाक हादसे में 242 में से 241 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में सिर्फ एक यात्री किसी तरह बच पाया. फिलहाल पूरे देश में शोक की लहर है. हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इसी बीच एक महिला का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस फ्लाइट में सवार 242 में से 241 यात्री अब इस दुनिया में नहीं हैं. इस विमान हादसे में परिवारों ने अपने बेटे, बेटी, माता-पिता और बच्चों को खो दिया. हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों का दर्द असहनीय है.
इसी दर्द को बयां करते हुए सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए एयर इंडिया पर गुस्सा निकालती दिख रही हैं. उन्होंने कहा, 'अगर एयर इंडिया मेरे पापा को वापस कर दे, तो मैं खुद टाटा ग्रुप को 2 करोड़ रुपये दे दूंगी. मुझे मेरे पापा चाहिए, पैसे नहीं.' महिला ने एयर इंडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब फ्लाइट में कोई गड़बड़ी थी, तो उसे उड़ान क्यों भरने दी गई. न्यूज एजेंसी आजतक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'टाटा ग्रुप कह रहा है कि एक करोड़ देंगे, क्या एक करोड़ में मेरे पापा वापस आ जाएंगे?' न्यूज एजेंसी आजतक से बातचीत करते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा आइए सुनते
Ahmedabad Plane Crash: "मैं आपको 2 करोड़ दूंगी, मेरे पापा मुझे वापस कीजिए" — हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की बेटी का दर्द छलका
— Amrita Mishra (@AmritaMishra44) June 13, 2025
अहमदाबाद — हाल ही में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की बेटी की भावुक अपील ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद जब… pic.twitter.com/WlbcqkzGew
यह भी पढ़ें: Vijay Rupani से पहले इन भारतीय राजनेताओं की हो चुकी है विमान हादसों में मौत
दरअसल, हादसे के वक्त विमान के पायलट ने मेडे कॉल दी थी, लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो गया. आपको बता दें, प्लेन जिस हॉस्टल पर गिरा, वहां भी कई लोगों की मौत हो गई. देशभर से इस हादसे पर शोक और गुस्से की लहर उठ रही है. लोग सरकार और एयरलाइन से जवाब मांग रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.