Advertisement

Vijay Rupani Death: म्यांमार में जन्मा व्यापारी का बेटा कैसे बना गुजरात का CM, जानें कैसा था विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर

विजय रूपाणी 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. 2017 में उन्होंने चुनाव जीता और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया.

Latest News
Vijay Rupani Death: म्यांमार में जन्मा व्यापारी का बेटा कैसे बना गुजरात का CM, जानें कैसा था विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर
Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर भयानक हादसा हो गया. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ करने के थोड़ी देर बाद ही क्रैश हो गई. प्लेन में 242 लोग सवार थे,जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. विमान हवाई अड्डे से थोड़ी दूर जाकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी सवार थे. हादसे में उनका निधन हो गया है. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने विजय रूपाणी की मौत को कंफर्म किया है. इस विमान में चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने विजय रूपाणी के निधन की पुष्टी कर दी है. 

कौन थे विजय रूपाणी कौन हैं?

विजय रूपाणी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के येनगोन में हुआ था. उनकी मां का नाम मायाबेन और पिता का नाम रमनीकलाल रूपाणी था. 7 भाई-बहनों में विजय सबसे छोटे थे. उनके पिता व्यापारी थे. 1960 में म्यांमार में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उनका परिवार राजकोट आकर बस गया था. गुजरात की ही सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से विजय रूपाणी ने BA और LLB की पढ़ाई की. इसके बाद BJP की महिला विंग की सदस्य अंजली से उन्होंने शादी की. उनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है. उनके दूसरे बेटे की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें-Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन, पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

कैसा था राजनीतिक सफर 

विजय रूपाणी पढ़ाई के दौरान ही बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़ गए थे. 1971 में उनका नाता संघ से हुआ. वो शुरुआत से ही BJP पार्टी से जुड़े रहे. 1976 की इमरजेंसी के दौरान वो 11 महीने जेल में रहे. 1996 से 1997 के बीच राजकोट के मेयर रहे. 1998 में BJP की गुजरात यूनिट के सेक्रेटरी बनाए गए. 2006 में गुजरात टूरिज्म के चेयरमैन बने. 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा मेंबर बने. 2013 में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात म्यूनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन रहे. 2014 में राजकोट वेस्ट से विधायक का चुनाव जीता. 2014 में आनंदीबेन पटेल की सरकार के दौरान ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बनाए गए. 2016 में गुजरात BJP के अध्यक्ष बने. 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने. 2017 में BJP ने गुजरात में चुनाव जीता और रूपाणी को वापस मुख्यमंत्री बनाया गया.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement