Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: बच्चियों ने पहले कैंसर में मां को खोया, 18 दिन बाद प्लेन क्रैश में पिता की मौत

Ahmedabad Plane Crash में जान गंवाने वालों में सूरत के रहने वाले ब्रिटिश नागरिक अर्जुन पटोलिया का नाम भी शामिल है. अर्जुन अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने भारत आए थे और वो प्लेन क्रैश का शिकार हो गए. उनके पीछे अब उनकी 4 और 8 साल की दो बेटियां हैं.

Ahmedabad Plane Crash: बच्चियों ने पहले कैंसर में मां को खोया, 18 दिन बाद प्लेन क्रैश में पिता की मौत

Air India Plane Crash

Add DNA as a Preferred Source

Ahmedabad Plane Crash ने 4 और 8 साल की दो बच्चियों को अनाथ कर दिया. बच्चियों की मां की हादसे से 18 दिन पहले ही कैंसर से मौत हो गई थी. उनके पिता की विमान हादसे में मौत हो गई. बच्चियों की 62 साल की दादी अब इस चिंता में हैं कि बच्चियों की परवरिश कैसे होगी.

अर्जुन पटोलिया मूल रूप से गुजरात के वाडिया के रहने वाले थे. उनका परिवार सूरत शिफ्ट हो गया था. अर्जुन 17 साल पहले लंदन शिफ्ट हो गए थे और उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता थी. वहां वो फर्निचर का बिजनेस चलाते थे. अर्जुन की शादी कच की रहने वाली भारती से हुई थी. दोनों की 4 और 8 साल की बेटियां हैं. अर्जुन का छोटा भाई और उसकी पत्नी भी लंदन में अर्जुन के परिवार के साथ ही रहते हैं. अर्जुन पत्नी भारती की 26 मई को कैंसर की वजह से मौत हो गई थी. भारती के अस्थि विसर्जन के लिए अर्जुन भारत आए थे, लेकिन वो अपनी बेटियों के पास लंदन लौट नहीं पाए.

बच्चियों की परवरिश को लेकर चिंतित परिवार

अर्जुन की मां कंचन पटोलिया सूरत में रहती हैं. वो बेटे से मिलने अहमदाबाद आई हुई थीं. बेटे को एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद कंचन अहमदाबाद से सूरत की ट्रेन में बैठी थीं. तभी उनके भतीजे का उनके पास फोन आया कि वो अगले स्टेशन पर उतर जाएं. इसके बाद कंचन वापस अहमदाबाद आईं और डीएनए टेस्ट के लिए अपना ब्लड सैम्पल दिया. परिवार को मिले इस दोहरे झटके ने कंचन को तोड़ दिया है, उन्हें अब ये चिंता है कि उनकी पोतियों की परवरिश कैसे होगी. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'वो या तो मेरे पास रहेंगी या फिर मेरे छोटे बेटे के पास. अंतिम संस्कार होने के बाद हम साथ में बैठकर तय करेंगे कि बच्चियों को कहां रखना है. हो सकता है कि मैं बच्चियों का ख्याल रखने के लिए लंदन चली जाऊं.'

12 जून को हुआ था विमान हादसा

12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी. प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई है. प्लेन में सवार केवल एक शख्स की जान बची है. विमान क्रैश होकर अहमदाबाद के मेडिकल कॉलेज के मेस पर गिरा. हादसे में अब तक कुल 274 मौतों की पुष्टि अथॉरिटीज़ ने की है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement