Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: DGCA का बड़ा फैसला, Air India के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी सुरक्षा जांच

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बोइंग के सभी विमानों की सुरक्षा जांच का आदेश दिया है. ये फैसला अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने के बाद लिया गया है.

Latest News
Ahmedabad Plane Crash: DGCA का बड़ा फैसला, Air India के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी सुरक्षा जांच

Air India Plane Crash

Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा फैसला लिया है. DGCA ने बोइंग के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की जांच करने का आदेश दिया है. यह फैसला गुरुवार को विमान हादसे के बाद लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून से सभी बोइंग विमानों की विशेष रूप से जांच की जाएगी, इसके बाद ही विमान को उड़ने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा विमानों में सुरक्षा के सभी मानकों की होगी जांच, साथ ही टेकऑफ के मानकों की भी जांच होगी.

DGCA ने दिया आदेश 

DGCA ने उड़ान से पहले कई तकनीकी जांचों का भी निर्देश दिया है. DGCA ने निर्देश दिया है कि उड़ाने से पहले फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग किया जाए, केबिन एयर कंप्रेसर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल सिस्टम टेस्ट, इंजन फ्यूल एक्टुएटर ऑपरेशन, ऑयल सिस्टम, हाइड्रोलिक सिस्टम इसके अलावा की सेवा जांच शामिल है. इसके साथ ही टेकऑफ से पहले के पैरामीटर की समुचित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Ahmedabad Plane Crash: दुर्घटना का शिकार हुए यात्रियों की DNA टेस्ट से हुई पहचान, 6 पीड़ितों के शव परिजनों को सौंपे गए

इसके अलावा DGCA ने आदेश दिया है कि 'फ्लाइट कंट्रोल इंस्पेक्शन' को ट्रांजिट निरीक्षण में जोड़ा जाए और यह प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रखी जाए. साथ ही दो हफ्तों के अंदर पावर एश्योरेंस चेक्स कराना भी जूरूरी होगा. पिछले 15 दिनों में बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों में सामने आए रिपिटिटिव तकनीकी खराबियों की समीक्षा करने और उनसे जुड़े सभी मेंटेनेंस कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement