Advertisement

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में एयर होस्टेस रोशनी की मौत, बेटी को खोने वाले पिता का छलका दर्द

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण हादसे में एयर होस्टेस रोशनी सोंघरे की भी मौत हो गई. रोशनी के पिता ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अपनी बेटी की बारें में बताया हैं.

Latest News
Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में एयर होस्टेस रोशनी की मौत, बेटी को खोने वाले पिता का छलका दर्द

air hostess roshni songhares

Add DNA as a Preferred Source

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में एक युवक के छोड़कर बाकी सभी यात्री पलक झपकते ही काल के गाल में समा गए. हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया विमान के अंदर 1.25 लाख लीटर ईंधन था और ये एक इमारत से टकरा गया. सोचिए क्या हुआ होगा? कितना बड़ा धमाका, कितनी भीषण आग? हादसे का वीडियो देखकर तो पता चलता है कि ये हादसा कितना खतरनाक होगा. अभी तक इस हादसे में 265 लोगों की जान जा चुकी है. फ्लाइट में जान गंवाने वालों में केबिन क्रू रोशनी सोंघरे भी शामिल हैं. 

लास्ट बार 11 जून को हुई थी बात
रोशनी के पिता राजेंद्र सोंघरे ने बताया कि वह अपनी बेटी की तलाश में मुंबई के डोंबिवली से अहमदाबाद पहुंचे हैं. बेटी से आखिरी बार उनकी बात 11 जून को हुई थी. तब उन्होंने अपनी लंदन की फ्लाइट्स के बारे में बताया है. आंखों में आंसू भरे रोशनी के पिता राजेंद्र ने डीएनए मिलान के लिए अपना ब्लड सैंपल तो दिया लेकिन वो अभी भी ये मानने को तैयार नहीं थे कि यहां अब उनकी बेटी उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं. पिता ने बताया कि यह खबर सुनते ही उनके पैरो तले से जमीन खिसक गई और पूरा परिवार फफक-फफक रोने लगा. 

रोशनी का एयर होस्टेस बनाना था सपना
रोशनी के पिता एनडीटीवी को अपनी बेटी के एयर होस्टेस बनने के सपने को पूरा करने के संघर्ष के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि रोशनी हमेशा से एयर होस्टेस बनाना चाहती थी. बेटी के इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जी जान लगा दी. रोशनी के पिना ने ये भी बताया कि वह अपने सपने को जी रही थी और अपनी लाइफ से बहुत खुश थी. पिता ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कभी ऐसी दुर्घटना भी हो सकती है. बेटी की मौत की खबर से परिवार बुरी तरह से टूट गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement